Categories: मनोरंजन

गुमनाम हुई बॉलीवुड की हसीना: रणबीर कपूर के साथ रोमांस करने वाली एक्ट्रेस कहां हुई गायब | मिनिषा लांबा | रणबीर कपूर |

एक समय था जब ये बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने शानदार अभिनय और खूबसूरती से सबका ध्यान खींचती थीं। बड़े-बड़े स्टार्स के साथ पर्दे पर रोमांस किया और हिट फिल्मों का हिस्सा बनीं। लेकिन फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि ये हसीना इंडस्ट्री से गायब हो गई ? आज, ये हसीना अपना 40वां बर्थडे मना रही है, और किसी समय जो एक्ट्रेस इंडस्ट्री में छाई हुई थी, वो आज गुमनामी की जिंदगी जी रही है। क्या आप जानते हैं, ये कौन हैं ?

ये कौन हैं ये एक्ट्रेस ?

हम बात कर रहे है बॉलीवुड की मशुहर एक्ट्रेस मिनिषा लांबा की, बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत बहुत ही शानदार तरीके से की थी। हालांकि, एक्टर रणबीर कपूर के साथ पर्दे पर इश्क लड़ा चुकीं मिनिषा का करियर फिल्म इंडस्ट्री में वो ऊंचाई नहीं हासिल कर सका, जो एक्ट्रेस को मिलनी चाहिए थी। आज, मिनिषा लांबा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, लेकिन वे बड़े पर्दे से दूर हैं। इस वक्त वो अपना 40वां बर्थडे भी सेलिब्रेट कर रही हैं, और इस मौके पर उनका नाम फिर से चर्चा में है।

मिनिषा लांबा का फिल्मी करियर बेहद दिलचस्प

मिनिषा लांबा का फिल्मी करियर बेहद दिलचस्प रहा है। उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था अपनी फिल्म ‘यहां’ से, जो कि एक रोमांटिक ड्रामा थी। फिल्म में उनका अभिनय काफी सराहा गया और उन्होंने एक मजबूत अभिनय की छाप छोड़ी। इसके बाद मिनिषा ‘बचना ए हसीनों’, ‘शोर्य’ और ‘किडनैप’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में उन्होंने अहम किरदार निभाए थे और उनके साथ बड़े-बड़े स्टार्स थे। हालांकि, वे फिल्मों में ज्यादा सफलता नहीं हासिल कर पाईं, और उनका करियर उतना आगे नहीं बढ़ पाया जितनी उम्मीदें थीं।

इतना ही नहीं, एक्ट्रेस मिनिषा लांबा के बारे में एक बहुत दिलचस्प किस्सा भी है, जिसे उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था। ये किस्सा उनके करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ा हुआ है, जब वे अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म में एक इमोशनल सीन था, जिसमें उन्हें रोना था। मिनिषा ने कहा कि, “मैंने काफी कोशिश की, लेकिन उस सीन में रो नहीं पा रही थी।” इस पर उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर सूजित सरकार से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद डायरेक्टर ने उन्हें सेट पर ही जोरदार तमाचा जड़ा। इस तमाचे के बाद मिनिषा लांबा की आंखों में आंसू थे, और वे उस सीन को बेहतरीन तरीके से कर पाईं। ये एक दिलचस्प और चौंकाने वाला किस्सा था, जो मिनिषा ने खुद साझा किया था।

मिनिषा लांबा की निजी जिंदगी

हालांकि मिनिषा का करियर उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया, जैसा उन्होंने सोचा था, फिर भी उन्होंने अपने अभिनय से एक अलग पहचान बनाई। उनकी फिल्मों में हमेशा उनका ग्लैमरस और सशक्त किरदार दर्शकों को पसंद आया। इसके बाद उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर भी ध्यान देना शुरू किया और साल 2010 में Ryan Tham से शादी कर ली। हालांकि, उनका ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों ने 2018 में तलाक ले लिया।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो मिनिषा लांबा ने बॉलीवुड के अलावा टीवी पर भी अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने 2014 में ‘बिग बॉस’ के 8वें सीजन का हिस्सा बनकर भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद उनका नाम सुर्खियों में रहा, लेकिन फिर भी उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई। उनकी आखिरी फिल्म ‘भेजा फ्राई 2’ थी, जिसके बाद वे बड़े पर्दे से गायब हो गईं। इन दिनों, मिनिषा लांबा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल इश्यूज को लेकर पोस्ट करती रहती हैं। उनकी पोस्ट्स पर उनके फैंस उन्हें खूब प्यार भी भेजते हैं। मिनिषा लांबा ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन उनकी फिल्मों और काम को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी अदाकारी और फिल्मी दुनिया में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

और भी बॉलीवुड के तमाम अपडेट्स जानने के लिए बने रहीए हमारे साथ

पाताल लोक सीजन 2: चार साल के इंतजार के बाद, एक और ग्रिपिंग क्राइम थ्रिलर की वापसी …..

जानिए कौन है बॉलीवुड की पांचाली ? एक रात में बिगड़ गई थी पूरी दुनिया

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

11 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

11 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

11 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

11 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

11 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

11 hours ago