नई दिल्ली
Apple ने एक बार फिर से एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है और अब वह दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी का खिताब हासिल कर चुकी है. इससे पहले यह खिताब Nvidia के पास था। अप्रैल 2025 के बाद यह पहली बार है जब Apple मार्केट कैपिटलाइजेशन को लेकर नंबर 1 पॉजिशन पर पहुंच चुकी है।
इनवेस्टर्स अब AI बूम से हटकर अगले संभावनाओं की तलाश में लग चुके हैं और अपना दांव लगा रहे हैं, जिसका फायदा ऐपल को हो रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल का मार्केट कैप करीब 4.88 ट्रिलियन डॉलर रहा और Nvidia के शेयर 3.5% गिरने के बाद उसका मार्केट कैप लगभग 4.86 ट्रिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है. ये बदलाव टेक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
2025 से Nvidia के पास था खिताब
जून 2025 से Nvidia दुनिया की सबसे वैल्यूबल कंपनी थी. AI मॉडल और डेटा सेंटर में इस्तेमाल होने वाली चिप्स की भारी मांग थी, जिसकी वजह से एनवीडिया के शेयरों को रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचाया था।
ऐपल लंबे समय तक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की रेस में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और मेटा जैसी कंपनियों से भी पीछे देखा जाता था. अब लगता है कि इनवेस्टर्स का नजरिया बदल रहा है।
ऐपल को कैसे मिला फायदा?
ऐपल की वापसी ऐसे समय हुई है, जब निवेशक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि AI बूम के बाद सबसे ज्यादा कमाई किस कंपनी की होने वाली है. एनवीडिया की तुलना में ऐपल का बिजनेस मॉडल अलग है।
कंपनी AI मॉडल या विशाल डेटा सेंटर बनाने पर मोटी रकम खर्च करने की जगह अपने डिवाइस और सर्विस ईकोसिस्टम के जरिए कमाई करना चाहती है।
ऐपल ने बीते महीने लॉन्च किया न्यू सिरी
ऐपल ने बीते महीन ही न्यू Siri को लॉन्च किया है, जिसमें AI फीचर्स को शामिल किया है. ऐपल का मानना है कि नया स्मार्ट Siri उसे AI स्टार्टअप्स और दूसरी बड़ी टेक कंपनियों की तुलना में ज्यादा बेहतर बनाएगी।
Nvidia भी मजबूत स्थिति में है
ऐपल भले ही दुनिया की सबसे वैल्यूबल कंपनी बन चुकी हो. ऐसे में एनवीडिया को कम नहीं आंकना चाहिए. एनवीडिया के GPU का इस्तेमाल पूरी दुनिया में Generative AI मॉडल को ट्रेन करने और चलाने के लिए किया जाता है, इसकी वजह से ये कंपनी अभी भी अच्छी पॉजिशन में है।
Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…
Rajasthan Uranium Mining Project: राजस्थान के सीकर जिले में करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत…
Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…
जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…