Categories: विदेश

B-2 बॉम्बर वीडियो से बढ़ी ईरान पर अमेरिकी हमले की अटकलें, स्काविनो की पोस्ट चर्चा में

नई दिल्ली
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ डैन स्काविनो का एक सोशल मीडिया पैटर्न फिर सुर्खियों में है. दावा किया जा रहा है कि जब-जब उन्होंने B-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर का वीडियो पोस्ट किया, उसके कुछ समय बाद ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान शुरू हुए. अब उनके नए वीडियो पोस्ट ने एक बार फिर संभावित अमेरिकी कार्रवाई की अटकलों को हवा दे दी है.

बताया जा रहा है कि फरवरी 2026 में स्काविनो ने पहली बार B-2 बॉम्बर का वीडियो शेयर किया था. करीब 24 घंटे बाद अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर संयुक्त हवाई हमले शुरू कर दिए थे.

इसके बाद फरवरी के आखिर और मार्च की शुरुआत में अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने “ऑपरेशन मिडनाइट हैमर” की पुष्टि की. इस अभियान में चार B-2 बॉम्बर्स ने अंडरग्राउंड मिसाइल और परमाणु ठिकानों पर 2,000 पाउंड के बम गिराए और सैकड़ों सैन्य लक्ष्यों को निशाना बनाया.

मई 2026 में स्काविनो ने बिना किसी कैप्शन के फिर वही 17 सेकंड का B-2 बॉम्बर वाला वीडियो पोस्ट किया. इसके तुरंत बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बंदर अब्बास समेत ईरान के कमांड सेंटर, एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल ठिकानों पर नए हमलों का आदेश दिया.

अब फिर से स्काविनो ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें B-2 स्पिरिट बॉम्बर के साथ F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान उड़ते दिखाई दे रहे हैं. यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब ईरान लगातार अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है और राष्ट्रपति ट्रंप नए सैन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.

B-2 स्पिरिट को अमेरिका का सबसे आधुनिक स्टील्थ स्ट्रैटेजिक बॉम्बर माना जाता है. यह भारी सुरक्षा वाले इलाकों में रडार से बचते हुए घुस सकता है और भूमिगत बंकरों को नष्ट करने वाले शक्तिशाली “बंकर बस्टर” बम ले जाने में सक्षम है. यही वजह है कि विश्लेषकों का मानना है कि इस विमान की तस्वीरें या वीडियो सिर्फ सैन्य ताकत दिखाने के लिए नहीं, बल्कि ईरान को रणनीतिक संदेश देने के लिए भी इस्तेमाल किए जाते हैं. हालांकि, अमेरिकी प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं कहा है कि स्काविनो की सोशल मीडिया पोस्ट किसी सैन्य कार्रवाई का संकेत होती हैं.

Rupesh Jha

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर…

22 minutes ago

नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

नई दिल्ली भारत के अभियान प्रमुख (Chef de Mission) सहदेव यादव ने शुक्रवार को मनु…

2 hours ago

कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, देव शर्मा ने रामायण से जुड़े किए बड़े खुलासे

'कच्चा बादाम' गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा अब बड़े पर्दे पर डेब्यू करने…

2 hours ago

संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

नई दिल्ली अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक…

2 hours ago

मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

नईदिल्ली  मूडीज रेटिंग्स ने भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अपना अनुमान बड़े पैमाने पर बढ़ा…

2 hours ago

अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे, 2026 में छक्कों की रेस में बनाई 10 सिक्स की बढ़त

नई दिल्ली साल 2026 में भारतीय बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक…

3 hours ago