हरियाणा

FARIDABAD NEWS: मोबाइल नेटवर्क टावर संबंधी समस्याओं के लिए सरकारी पोर्टल पर करें शिकायत : सीटीएम

FARIDABAD NEWS: मोबाइल नेटवर्क टावर संबंधी समस्याओं के लिए सरकारी पोर्टल पर करें शिकायत : सीटीएम

फरीदाबाद: सीटीएम अंकित कुमार ने कहा कि मोबाइल टावर फ्रीक्वेंसी व अन्य संबंधित मुद्दों को लेकर आमजन की ओर से स्वास्थ्य भय संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जबकि वह स्वयं तरंग संचार नाम के पोर्टल (https://tarangsanchar.gov.in/emfportal) पर मोबाइल नेटवर्क टावर संबंधी नियमों की जांच कराने के लिए ऑनलाइन शिकायत दे सकते हैं। इसके अलावा, यदि मोबाइल टावर हटाने के लिए कोई तकनीकी कारण है, तो नियमों के अनुसार इस पर अलग से कार्रवाई की जाती है। यह जानकारी सीटीएम अंकित कुमार ने दूरसंचार से संबंधित मुद्दों और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार को लेकर आयोजित जिला स्तरीय दूरसंचार समिति की बैठक के दौरान दी।

इसी तरह मोबाइल टावर लगाते समय भूमिगत संपत्तियों को नुकसान से बचाने के लिए कॉल बिफोर यू डिग (सीबीयूडी) मोबाइल ऐप उपलब्ध है। सरकार ने डिजिटल सेवाओं के जरिए जनहित को बढ़ावा देने का काम किया है। इस ऐप का उद्देश्य खुदाई के कारण उपयोगिताओं को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए उत्खनन एजेंसियों और भूमिगत उपयोगिता मालिकों के बीच समन्वय स्थापित करना है। सीटीएम ने कहा कि मोबाइल टावरों की स्थापना के लिए उचित अनुमति प्राप्त करना आवश्यक है। बिना अनुमति के लगाए गए टावर अवैध होते हैं। ऐसे में सुरक्षा कारणों से यह खतरा पैदा कर सकते हैं। इसलिए बिना प्रशासन की अनुमति के कोई भी टावर न लगाए।

अधिकारी किसी भी प्रकार की शिकायत पर विचार करते हुए ध्यान रखें कि आमजन का हित प्रभावित न हो। संबंधित विभाग समन्वय बनाकर काम करने का प्रयास करें। ताकि जनहित को ध्यान में रखते हुए नीतिगत रूप से काम किया जा सके। बैठक में गांव भटोला, गांव किदावली, सेक्टर-7 और डबुआ कॉलोनी वासियों की ओर से दी गई स्वास्थ्य संबंधी शिकायत का जवाब देते हुए सीएमओ डॉ जयंत आहूजा ने बताया कि मोबाइल टावर रेडिएशन से बीमारी होने का कोई प्रमाण नहीं है, खान-पान व अन्य कई पहलू बीमारी का कारण बनते हैं। बैठक में सीटीएम अंकित कुमार व एचएसवीपी स्टेट ऑफिसर नवीन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में सभी मोबाइल टावर निर्धारित मानदंडों और नियमों के अनुसार ही स्थापित किए जाएं।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

7 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

7 hours ago