अमृतसर में भारी मात्रा में हथियार बरामद, भारत-पाक सीमा पर बड़ी साजिश नाकाम

 CHANNEL 4  NEWS INDIA


भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी आतंकी साजिश को बीएसएफ (BSF) और अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने मिलकर नाकाम कर दिया है। रविवार सुबह पुलिस और सुरक्षाबलों ने अमृतसर के चक बाला गांव (थाना अजनाला के पास) में छापा मारकर ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियार और विस्फोटक जब्त किए। दरअसल रविवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव के पास कुछ संदिग्ध चीजें पड़ी हैं। इसके बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी ली। वहां से हथियारों और विस्फोटकों की भारी खेप बरामद हुई।

क्या-क्या मिला ?

972 ग्राम RDX (खतरनाक विस्फोटक पदार्थ)

2 हैंड ग्रेनेड

2 डेटोनेटर

1 रिमोट कंट्रोल डिवाइस और उसका चार्जर

कमांड मैकेनिज्म सिस्टम

8 बैटरियां

1 ब्लैक बॉक्स

2 पिस्टल (.30 बोर) और 4 मैगजीन

30 जिंदा कारतूस

पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने इस कार्रवाई की पुष्टि की और बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर दी गई है, जिसमें Explosives Act, Arms Act और Aircraft Act के तहत धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस का मानना है कि ये हथियार और विस्फोटक सीमा पार पाकिस्तान से भेजे गए थे और इनका मकसद पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना हो सकता था।

पुलिस ने बयान जारी कर कहा:

“हम पंजाब के नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हमने समय रहते इस आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है और भविष्य में भी हम अपने सुरक्षा साझेदारों और आम लोगों के साथ मिलकर हर साजिश को रोकते रहेंगे।”

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और नशे की तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। ऐसे में यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी और तत्परता को दिखाती है। अब पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन गतिविधियों पर निगरानी और बढ़ा दी गई है।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

24 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago