उत्तराखण्ड

AMBULANCE TAXI: जाम से बचने का यात्रियों का अचूक उपाय, एंबुलेंस से केदारनाथ पहुंचने का बनाया प्लान, सोनप्रयाग पुलिस ने पकड़ी चालबाजी, फंसे यात्री

AMBULANCE TAXI: जाम से बचने का यात्रियों का अचूक उपाय

जाम की समस्या से हर कोई परेशान है और अब जून की छुट्टियों में तो अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे है तो आपको रास्तों में जाम मिलना स्वाभाविक सा ही है क्योंकि इस भरी गर्मी के सीजन में लोग ठंडी जगहों पर जाने का प्लान बना रहे है तो कुछ लोग परिवार वालों के साथ किसी तीर्थस्थल पर जाने का सोचते हैं और जाते भी हैं लेकिन अक्सर जाम की स्थिति लोगों को परेशान कर ही देती है। और इससे बचने का भी कोई अलग रास्ता नहीं है आप लोगों की नजरों में। अगर रास्ता एक ही है तो आपको आगे जाने के लिए जाम को पार करना ही होगा।

लेकिन अगर मैं कहूं कि लोगों ने अब जाम से बचने तक का रास्ता ढूंढ लिया है जी हां आपको भी सुनकर बड़ी हैरानी होने वाली है हम सभी को पता है केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए रोजाना लाखों की संख्या में लोग उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. ऐसे में रास्ते में जाम मिलना आम बात है. इतनी भारी संख्या में यात्रियों के पहुंचने से हरिद्वार से ही जाम मिलना शुरू हो जाता है.

और इसी ट्रैफिक से बचने के लिए कुछ यात्रियों ने एक अनोखा तरीका निकाला और यात्रा के लिए दो एंबुलेंस ही बुक कर डाली. ये लोग अपने प्लान में कामयाब भी हो रहे थे. हालांकि सोनप्रयाग के पास पुलिस ने इनकी चालाकी को पकड़ लिया. वो कहते हैं ना झूठ छुपाए नहीं छुपता… तो ऐसा ही कुछ इन लोगों के साथ हुआ। आइए आपको मामले के बारे में विस्तार से बताती हूं

जल्दी से जल्दी केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए कुछ लोगों ने ऐसा पैतरा अपनाया, जिसके बाद शायद एंबुलेंस भी जांच के घेरे में आ जाए, दरअसल जाम से बचने के लिए यात्रियों ने दो एंबुलेंस बुक कर उनमें यात्रा करने की योजना बनाई. एंबुलेंस में मरीज की बजाय यात्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकल गए. मामला 14 जून का है और इस दिनों सोशल मीडिया में काफी चर्चा में है.

इन यात्रियों को पता था कि एंबुलेंस को कोई नहीं रोकेगा. यही वजह थी कि हरिद्वार से एंबुलेंस का हूटर बजाते हुए यह सभी गौरीकुंड के लिए निकल पड़े. लेकिन इनकी चालाकी सोनप्रयाग के पास पुलिस ने पकड़ ली. और वाकई सोनप्रयाग पुलिस की होशियारी की दाद देना तो बनता है हरिद्वार से ऋषिकेश, ब्यासी, देवप्रयाग ,श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त मुनि और गुप्तकाशी फटा, इन जगहों पर पुलिस की कड़ी चेकिंग रहती है. लेकिन शायद इमरजेंसी को देखते हुए इन जगहों पर पुलिस ने एंबुलेंस को नहीं रोका.

लेकिन सोनप्रयाग पुलिसकर्मी को शक हुआ कि अक्सर जब भी कोई केदारनाथ या फिर गौरीकुंड में घायल या बीमार होता है या फिर कोई और इमरजेंसी होती है, तो तत्काल सोनप्रयाग पुलिस को सूचना दी जाती है. ऐसे में पुलिस कर्मियों ने दोनों एंबुलेंस को रोका. जब एंबुलेंस के गेट खोले गए तो पुलिसकर्मी चौंक गए. क्योंकि उसमें ना कोई घायल था ना ही कोई बीमार. उसमें यात्री मौजूद थे, जो एयर कंडीशनर एंबुलेंस में मजे से बैठे हुए थे. गौरीकुंड की तरफ बिना किसी ट्रैफिक जाम में फंसे जा रहे थे.

सोनप्रयाग पुलिस ने दोनों एंबुलेंस जिसमें एक राजस्थान की थी, दूसरी एंबुलेंस जो हरिद्वार की थी, दोनों को सीज कर दिया है. पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दोनों चालकों का चालान भी किया है.

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

11 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

21 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago