उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद एंबुलेंस में लगी आग, जानिए कैसे हैं हालात ?

प्रयागराज महाकुंभ में दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या से पहले मची भगदड में करीब 17 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि, कई लोग घायल भी हुए है। भगदड़ की घटना को लेकर बचाव कार्यों पर खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने नजरें बनाए रखी है। वहीं, महाकुंभ क्षेत्र में भगदड़ के बाद एक एंबुलेंस में आग लग गई। घटना उस समय हुई जब एंबुलेंस किसी घायल श्रद्धालु को हॉस्पिटल ले जा रही है थी।

बताया जा रहा है किस अचानक एंबुलेंस के इंजन से धुंआ उठने लगा और जिसके बाद आग ने पूरी एंबुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद आस-पास के लोग तुरंत एक्टिव हो गए और आग बुझाने की कोशिश की है। उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग बुझाने की कोशिश की, जिससे आग को काफी हद तक काबू कर लिया गया। हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक आग के फैलने से पहले ही अग्निशमन विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया था।

वहीं, राहत की बात ये रही कि एंबुलेंस में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। फायर ब्रिगेड ने एंबुलेंस की स्थिति को कंट्रोल किया। घटना की सूचना मिलते ही महाकुंभ क्षेत्र में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने एंबुलेंस की स्थिति को पूरी तरह से कंट्रोल किया और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखी।

बता दें कि, अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है, लेकिन इसकी जांच की जा रही है। एंबुलेंस को नुकसान हुआ है, लेकिन किसी भी व्यक्ति को इस घटना में कोई गंभीर चोट या नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन ने घटना के बाद तत्काल जांच शुरू कर दी है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें:

महाकुंभ में भगदड़… 10 मौतें, PM मोदी ने CM योगी से 3 बार की बात

CM आदित्यनाथ योगी की ‘मुस्लिमों’ को नसीहत ‘इंडोनेशिया की तरह पूर्वजों पर गर्व करें’

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago