प्रयागराज महाकुंभ में दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या से पहले मची भगदड में करीब 17 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि, कई लोग घायल भी हुए है। भगदड़ की घटना के बाद रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने प्रयागराज के लिए आने वाली स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। चंदौली से प्रयागराज की ओर आ रही स्पेशल ट्रेनों को रद्द किया गया है।
बता दें कि, यह फैसला भारी भीड़ के चलते लिया गया है और यह फैसला अगले आदेश तक लागू रहेगा। वहीं, इसके चलते प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। बाकी अलग रूट पर चलने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन यथावत जारी है। केवल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज आने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों को रोका गया। हालांकि रेगुलर ट्रेनें चल रही है।
ये भी पढ़ें:
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…
केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…
अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…
आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…