बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि कि अक्षय कुमार की हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘हाउसफुल 5’ (Housefull 5) बॉक्स ऑफिस (Box Office) में कमाल कर रही है। इस फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने वीकेंड में भी काफी धमाल मचाया है। वैसे तो फिल्म के रिलीज होने से पहले ही काफी हाईप क्रिएट हो गया था लेकिन जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
आपको बता दें कि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ के कलेक्शन के साथ काफी अच्छी शुरुआत की है। वहीं, शनिवार को ‘हाउसफुल 5’ ने 31 करोड़ और रविवार को 32 करोड़ की कमाई की। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड की रिपोर्ट के अनुसार हाउसफुल 5 ने रिलीज के चौथे दिन यानि कि पहले मंडे को 13.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ‘हाउसफुल 5’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 101.00 करोड़ रुपये हो गई है।
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने रिलीज के चौथे ही दिन 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हुई है बल्कि इसने जाट, केसरी के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी मात दे दी है। वहीं, इसी के साथ ये फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवी फिल्म बन गई है।
आपको बता दें कि, हाउसफुल 5 को 225 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। वहीं, फिल्म ने रिलीज के चार दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है अगर फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती है तो दूसरे वीकेंड तक फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। वहीं, फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, श्रेयस तलपड़े, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, नगरिस फाखरी और सोनम बाजवा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…