उत्तर प्रदेश

AJAY RAI: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने काशी में निकाली पदयात्रा, लिया व्यवस्थाओं का जायजा, जनता से भी साधा संपर्क सरकार की खोली पोल, वादाखिलाफी पर किया जमकर प्रहार

AJAY RAI: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने काशी में निकाली पदयात्रा

आइए आज आपको एक ऐसे यूपी से रूबरू करवाते है जो मंत्रियों नेताओं और सरकार में रहने वाले लोगों की नजरों से बहुत दूर है इतनी दूर की उनकी नजरों में ये बेकार यूपी उनके विकसित यूपी का हिस्सा ही नहीं है। वो यूपी है, जहां पर सड़कों में गड्ढे नजर आते है, बारिश के मौसम मे जलभराव की समस्या है, लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है, बिजली सप्लाई बिल्कुल ठीक नहीं है, ये वो चीजें है…

जो किसी भी जगह की और किसी के भी रहने के लिए बुनियादी आधार है लेकिन मैं इसी यूपी की बात कर रही हूं जहां पर रहने वाले लोगों को किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं मिल रही है। इस बात से हम सभी परिचित है कि यूपी की राजनीति में जो नमक देखने को मिलता है वो शायद ही किसी अन्य राज्य की राजनीति में देखने को मिले।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर यूपी के विकास कार्यों को तेज करने में लगे है। हर वो विकास हर वो संसाधन हर वो समाधान यूपी सरकार निकाल रही है जिससे राज्य का संपूर्ण विकास हो लेकिन फिर भी चूक रह गई है ऐसा मैं नहीं बोल रही हूं ऐसा यूपी के हालात बोल रहे है ऐसा विपक्षियों के सवाल बोल रहे है। जी हां बारिश का मौसम है और ऐसे में विपक्षी यूपी की असलियत दिखाने के लिए निकल पड़े है

गुरुवार की रात
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी में जलभराव और अव्यवस्थाओं के खिलाफ पदयात्रा निकाली। अब आप खुद ब खुद सोच सकते हैं, अगर अव्यवस्थाओं के खिलाफ पदयात्रा निकाली गई है… तो विकास कार्यों पर सवाल उठें और पीएम-सीएम को घेरना भी जरूरी ही था।

उन्होंने पदयात्रा के दौरान काशी में सड़कों पर गड्‌ढे और चोक नालों के लिए प्रशासन को आईना दिखाया। और इतना ही नहीं अजय राय ने खुद गड्‌ढे में उतरकर गंदे पानी में चलकर विरोध दर्ज किया।

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से चितरंजन पार्क तक पदयात्रा में जनता से संवाद किया। और अजय राय ने काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। वादा खिलाफी वो है, जो आप जनता से वादा करते हैं और उसके विपरित ही कार्य करके, उनके वादे को तोड़ देते हैं… ये आरोप प्रधानमंत्री मोदी पर लगाया गया है।

वही इस अवसर पर उन्होंने
प्रशासन की ओर से बनाए गए शिविरों की भी जांच की। चितरंजन पार्क शिविर का वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें शिविर में बिजली, पानी और मूलभूत सुविधाएं नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से शिवभक्तों की अनदेखी की बात कही। वहीं कांवड़ मार्ग पर खुदाई और अव्यवस्थाएं भी बताई

अजय राय ने ये भी कहा कि, विपक्ष को सरकार की कमियां गिनवाने की भी कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि जो भी काशी आ रहा है वही झूठे वादों की सच्चाई जान लेता है। उन्होंने कहा कि जनता अब जमलेबाजी और वादाखिलाफी करने वालों को पहचान गई है और अब आम जनता इस उत्पीड़न से छुटकारा चाहती है।

उन्होंने इस अवसर पर काशी की बुरी दशा का जिक्र करते हुए कहा कि विकास कार्यों में इतना पैसा लगाया गया है लेकिन वो विकास आम जनता तक नहीं पहुंचा है। लाखों-करोड़ों खर्च होने के बावजूद आज सड़कों की हालत, जलभराव और गरीबों की हालत देखी जा सकती है। नाइट मार्केट बनाकर गरीब पटरी दुकानदारों से पैसे लिए गए और अब बिना पूर्व सूचना के उन्हें उजाड़ दिया गया। ये कैसा विकास है?”

वही पूर्व मंत्री अजय राय ने सावन माह के आगमन से पहले कांवड़ यात्रा मार्गों पर भ्रमण किया। कहा कि, सावन में हम काशीवासियों को कांवड़ियों की सेवा करनी थी, लेकिन मोदी सरकार ने पूरे शहर को खुदाई और अव्यवस्था में झोंक दिया है। कांवड़ियों के पांव में कंकड़ चुभेंगे और परेशानियां झेलनी होगी।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

51 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago