अफजाल अंसारी की बेटी का पर्चा खारिज, चुनाव लड़ने की संभावना खत्म

माफिया मुख्तार अंसारी की भतीजी और गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी के समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने की संभावना खत्म हो गई है. दरअसल, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर भरे गए नुसरत के दोनों पर्चे निरस्त हो गए हैं. लिहाजा, अब वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ सकेंगी.

अब अफजाल अंसारी इंडिया गठबंधन के आधिकारिक प्रत्याशी होंगे. सपा प्रत्याशी के तौर पर लड़ेंगे चुनाव. बताते चलें कि यूपी की चर्चित लोकसभा सीट गाजीपुर से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने भी नामांकन किया था. उन्होंने सोमवार को दो सेटों में पर्चा भरा था. अफजाल से पहले उनकी बेटी नुसरत अंसारी ने अपना नामांकन दाखिल किया था.

नुसरत ने ये नामांकन डमी कैंडिडेट (सब्स्टीट्यूट प्रत्याशी) के रूप में किया था. अफजाल ने कहा कि मेरे नामांकन में कोई दिक्कत आती है, तो पार्टी सिंबल नुसरत को ट्रांसफर हो जाएगा. हालांकि, एक सेट पर्चा निर्दलीय भी दाखिल किया गया है. समाजवादी पार्टी की तरफ से AB फॉर्म अफजाल अंसारी और नुसरत अंसारी दोनों को इश्यू किया गया था.

बताते चलें कि अफजाल अंसारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. गैंगस्टर मामले में यूपी सरकार ने अफजाल अंसारी की सजा को बढ़ाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील को स्वीकार करते हुए अफजाल की सजा को चुनौती देने वाली अपील के साथ सुनवाई का फैसला लिया है. इस मामले में अगली सुनवाई 20 मई को होनी है.

ऐसे में हाईकोर्ट से अफजाल अंसारी को अगर राहत मिलती है, तभी वह लोकसभा चुनाव लड़ पाएंगे. वर्ना उन्हें चुनावी मैदान से हटना पड़ेगा. मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अफजाल अंसारी ने अपनी बेटी नुसरत अंसारी को भी डमी कैंडिडेट के रूप में मैदान में उतारा था, लेकिन उनका पर्चा खारिज हो गया.

बहरहाल, अफजाल ने दावा किया कि चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 में से आधी सीटें भी भाजपा बचा ले, तो बड़ी बात होगी. भाजपा प्रत्याशी को पर्चा भरने में उत्तराखंड के सीएम और यूपी के डिप्टी सीएम को बुलाना पड़ा.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago