मनोरंजन

रिहाई के बाद बोले अल्लू अर्जुन, ” मैं कानून का सम्मान करता हूं”

अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो गए है। जेल से बाहर आने के बाद एक्टर ने सबसे पहले अपने परिवार और प्रोडक्शन हाउस Geetha Arts पहुंचे। वहीं, सुपरस्टार ने मीडिया संग बातचीत करते हुए सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि “मैं बिल्कुल ठीक हूं और मुझे कानून पर पूरा भरोसा है।” उन्होंने घर पहुंचने के बाद सभी फैंस का उनके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा।

साउथ सुपरस्टार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, चिंता की कोई बात नहीं है. मैं ठीक हूं. मैं कानून में यकीन रखता हूं। अदालत में यह केस चल रहा है तो मैं बीच में कमेंट नहीं करूंगा। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं. मैं पुलिस के साथ सहयोग करूंगा।

वहीं, एक्टर अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार के प्रति दुख जताते हुए एक्टर ने कहा- जिस महिला की जान गई है उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, मैं परिवार को हर संभव तरीके से सहायता देने के लिए मौजूद रहूंगा और इस कठिन समय में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करूंगा।

फैंस के लिए अल्लू अर्जुन ने कहा कि,.मैं उन सभी का आभारी हूं, जो इस समय मेरे साथ खड़े रहे, सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं आज यहां आप लोगों के सपोर्ट की वजह से हूं। मैं अपने फैन्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।’

बता दें कि, 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा-2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई जिसमे एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, इस मामले में एक्टर को बीती रात को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद सुपरस्टार को 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया। उन्हें चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago