AI CHATBOT कितना खतरनाक हो सकता है इसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएगे। दरअसल अमेरिका के टैक्सास में ये घटना हुई है। जहां एक किशोर को उसके माता-पिता ने फोन का कम इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। जिसके बाद किशोर युवक ने जब एआई चैटबॉट से अपनी इस समस्या का हल पूछा तो सुझाव के तौर पर चैट बॉट ने उससे जो भी कहा वो जानकर दुनिया दंग रह गई।
चैटबॉट ने किशोर को अपने माता-पिता की हत्या की सलाह दे डाली। ये घटना फ्यूचर टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है। वहीं, इससे ये भी पता चलता है कि एआई जैसी तकनीक का उपयोग कितनी जिम्मेदारी से होना चाहिए।
बहरहाल, युवक के परिवार ने एआई कंपनी के खिलाफ मुकदमा ठोक दिया है। 17 साल के किशोर और चैटबॉट के बीच हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट भी माता-पिता ने अदालत में पेश किए। इनमें बच्चे ने स्क्रीन टाइम को लेकर माता-पिता के लगाए गए प्रतिबंधों पर चैटबॉट से बात की है। इसी दौरान चैटबॉट ने बच्चे को सलाह दी कि प्रतिबंध लगाने वाले माता-पिता की हत्या करना उचित होगा।
बता दें कि, माता-पिता ने शिकायत में कहा है कि AI बच्चों के व्यक्तित्व विकास और स्वस्थ जीवन में बहुत बुरा दखल दे रहा है और अगर इसे जल्द से जल्द नहीं रोका गया तो ये चैटबॉट हजारों बच्चों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित करेगा। शिकायत में ये भी कहा गया है कि कई बच्चे आत्महत्या, अकेलापन, अवसाद, चिंता, दूसरों के प्रति आक्रामक व्यवहार जैसी मानसिक स्थितियों से गुजर रहे हैं और इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…