देश

पहलगाम हमले के बाद ऊधमपुर में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 मंगलवार को आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों को मार दिया। वहीं, इस घटना के बाद उधमपुर में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है और इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है।

आपको बता दें कि, खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने आज उधमपुर के बसंतगढ़ में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था। वहीं, दोनों ओर से भारी गोलीबारी हो रही है। यह मुठभेड़ उधमपुर के डूडू में हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों को मार दिया। वहीं, इस घटना पर भारत सरकार ने बुधवार को कड़े एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सख्त फैसले लिए है। पाकिस्तान भी भारत के इस एक्शन से तिलमिलाया हुआ है।

क्या बोले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री?

पड़ोसी देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ नहीं है। उन्होंने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि, “मैं भारत से पूछना चाहता हूं कि दशकों से कब्जे वाले कश्मीर में 700,000 सैनिक मौजूद हैं। इसके बावजूद निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। क्या भारतीय सेना पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए?

उन्होंने आगे कहा कि हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना अनुचित और निराधार है। पाकिस्तान आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की स्पष्ट रूप से निंदा करता है। वास्तव में पाकिस्तान खुद आतंकवाद का सबसे बड़ा शिकार रहा है और इस समय हमारे खिलाफ उंगली उठाना सही बात नहीं है। हम आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं, चाहे वह भारत में हो या पाकिस्तान में।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान के रक्षामंत्री आसिफ ख्वाजा ने भारत को दी चेतावनी, कहा- ‘अगर हमला किया तो’

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago