पाकिस्तान के रक्षामंत्री आसिफ ख्वाजा

22 अप्रैल 2025 मंगलवार का दिन कोई भी भारतीय नहीं भूलना चाहेगा क्योंकि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों को मार दिया। वहीं, इस घटना पर भारत सरकार ने बुधवार को कड़े एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सख्त फैसले लिए है। पाकिस्तान भी भारत के इस एक्शन से हैरान है।

पड़ोसी देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ नहीं है। उन्होंने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि, “मैं भारत से पूछना चाहता हूं कि दशकों से कब्जे वाले कश्मीर में 700,000 सैनिक मौजूद हैं। इसके बावजूद निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। क्या भारतीय सेना पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए?

उन्होंने आगे कहा कि हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना अनुचित और निराधार है। पाकिस्तान आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की स्पष्ट रूप से निंदा करता है। वास्तव में पाकिस्तान खुद आतंकवाद का सबसे बड़ा शिकार रहा है और इस समय हमारे खिलाफ उंगली उठाना सही बात नहीं है। हम आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं, चाहे वह भारत में हो या पाकिस्तान में।

वहीं, जब पाकिस्तानी न्यूज एंकर ने रक्षामंत्री से सवाल किया कि अगर भारत हमारे खिलाफ एक्शन लेता है तो आप क्या करेंगे? इसपर रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर भारत ऐसी कोई स्थिति पैदा करने की कोशिश करता है तो हम उसका जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं।

ये भी पढ़ें:

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed