उत्तराखण्ड

ABVP won uttarakhand student union elections: उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने फहराया परचम, छात्रसंघ चुनाव में 54 पदों पर ABVP ने किया कब्जा, CM पुष्कर धामी ने ABVP को दी जीत की शुभकामनाएं

ABVP won uttarakhand student union elections: उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने फहराया परचम

प्रदेश के 96 महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव हुए जिनमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 54 अध्यक्ष पदों पर जीत हासिल की। जबकि एनएसयूआई को महज 26 पदों पर संतोष करना पड़ा…. 27 महाविद्यालयों में ABVP पहले ही निर्विरोध जीत चुकी थी। देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में ABVP ने NSUI से बदला लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ABVP को बधाई दी और इसे राष्ट्रवाद की जीत बताया।

ABVP ने कांग्रेस से संबद्ध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन को चारों खाने चित कर दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष के 54 पदों पर ABVP ने कब्जा जमाया, जबकि 27 महाविद्यालयों में ABVP पहले ही निर्विरोध अध्यक्ष का चुनाव जीत चुकी है।

प्रदेश के दो बड़े कालेजों, डीएवी पीजी कालेज देहरादून और एमबी पीजी कालेज हल्द्वानी में ABVP ने बड़े अंतर से अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। इन चुनावों ने यह भी साबित किया कि राज्य की युवा शक्ति नियमों और राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ खड़ी है।

दो साल बाद हुए छात्र संघ चुनाव में छात्र राजनीति और उनसे जुड़े संगठनों के बीच वर्चस्व को लेकर खींचतान चरम पर रही। प्रदेश के सबसे बड़े डीएवी पीजी कालेज देहरादून के अध्यक्ष पद एक बार फिर ABVP ने जीत दर्ज कर साल 2023 में मिली हार का बदला लिया।

 

तब NSUI के बागी सिद्धार्थ अग्रवाल ने आर्यन के समर्थन से ABVP को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। साल 2023 में ABVP को 13 साल बाद डीएवी में अध्यक्ष पद पर हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार ABVP ने पिछले हार का हिसाब चुकता कर दिया।

 

डीएवी कालेज छात्र संघ चुनाव से भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा सीधे तौर जुड़ी होती है, इसलिए यहां चुनाव के दौरान दोनों पार्टियों के कद्दावर नेता अपने-अपने आनुषांगिक संगठनों के उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए मोर्चे पर उतरते आए हैं। शनिवार को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय टिहरी, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से संबद्ध 123 राजकीय महाविद्यालयों में से 96 में हुए छात्रसंघ चुनावों में सत्ताधारी दल भाजपा से जुड़े संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP को शानदार बढ़त मिली।

 

कांग्रेस से संबद्ध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन यानि के NSUI को कुछ सीटें जीतकर संतोष करना पड़ा। देहरादून शहर और मसूरी के सात कालेजों में से चार में ABVP ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया, जबकि एमकेपी कालेज, डीबीएस देहरादून एवं एमपीजी कालेज मसूरी में अध्यक्ष पद पर NSUI को सफलता मिली। छात्र संघ चुनावों के परिणाम को लेकर भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने हिसाब से दावे-प्रतिदावे कर रहे हैं

माना जा रहा है कि, आने वाले दिनों में दोनों दल निर्दलों को अपने-अपने पक्ष में कर परिसरों में अपने वर्चस्व को बढ़ाने का प्रयास करते दिखेंगे। गढ़वाल विश्वविद्यालय के श्रीनगर एवं टिहरी परिसर में अभाविप ने कब्जा जमाया, जबकि पौड़ी परिसर में NSUI ने जीत दर्ज की।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रसंघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रचंड जीत पर सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि, ये जीत साबित करती है कि राज्य की युवा शक्ति राष्ट्रवाद के पथ पर अडिग है। ये जीत विभाजनकारी ताकतों को करारा जवाब है। युवाओं ने राष्ट्रवादी विचारधारा, छात्रहितों की रक्षा और संगठनात्मक शक्ति पर अपना अटूट विश्वास जताया है। मुझे विश्वास है कि युवा नैतिक मूल्यों की रक्षा करते हुए उत्तराखंड को सशक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे….

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

26 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 hour ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

2 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

23 hours ago