दिल्ली

AAP की चुनावी तैयारी: भगवान व जनता हमारे साथ, बहुमत के साथ जीतेगी आप; अरविंद केजरीवाल बोले

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पदाधिकारी सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में जीत के लिए रणनीति साझा की। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से कहा कि भगवान और जनता उनके साथ हैं, और इस बार भी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतेगी।

केजरीवाल ने सम्मेलन में अपने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि दिल्ली में आगामी चुनाव में भाजपा अपने सभी हथकंडे अपनाएगी, लेकिन अंत में विजय आम आदमी पार्टी की ही होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने कई बार आप नेताओं को जेल भेजकर, खरीदकर और षड्यंत्र करके पार्टी को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन आप इन सभी प्रयासों से बाहर निकल आई और आज भी मजबूत है।

केजरीवाल ने एमसीडी मेयर चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान ने आप को यह जीत दी और भाजपा को एक बड़ा संदेश दिया। भाजपा ने पूरा आत्मविश्वास के साथ यह सोचकर कि पैसे और पावर से आप के पार्षदों को तोड़कर वे एमसीडी मेयर का चुनाव जीत जाएंगे, सभी प्रयास किए थे। लेकिन, भगवान ने अपना सुदर्शन चक्र चलाया और आप ने विजय प्राप्त की।

उन्होंने आगे कहा कि आप सच्चाई के रास्ते पर चल रही है और यही कारण है कि पार्टी के कार्यकर्ता कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष कर रहे हैं। केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अक्सर यह आरोप लगाती है कि आम आदमी पार्टी मुफ्त की “रेवड़ियां” देती है। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि हां, आप छह प्रकार की मुफ्त रेवड़ियां देती है। इनमें 24 घंटे बिजली, मुफ्त पानी, अच्छे स्कूल, मुफ्त इलाज, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा और तीर्थयात्रा शामिल हैं। उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी इतनी वचनबद्ध है, तो वह कौन सी मुफ्त सुविधाएं अपने राज्यों में देती है?

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया और पार्टी की एकजुटता को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी का एक भावनात्मक रिश्ता जनता से है, यही कारण है कि केजरीवाल इसे पार्टी नहीं, बल्कि परिवार मानते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले दस सालों से पार्टी को तोड़ने के प्रयास किए हैं, लेकिन आप की ताकत इस बात में है कि पार्टी एक परिवार के रूप में एकजुट है और हर सदस्य के बीच आपसी सहयोग और विश्वास है।

अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि दिल्ली चुनाव की घोषणा होने में अब केवल 40-45 दिन का समय बचा है, और इस बार पार्टी को अपने संकल्प और ताकत के साथ इस चुनाव में उतरना होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर चुनावी तैयारी में जुटने की सलाह दी और कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और इस बार दिल्ली को फिर से जीतना है।

Vishal Singh

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago