AAP का स्वाति मालीवाल पर बड़ा आरोप, बीजेपी के इशारे पर सीएम आवास आने की कही बात

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से कथित बदतमीजी के मामले में एक नया मोड़ आ गया है. AAP की नेता आतिशी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि इस घटना के वीडियो ने देश के सामने सच रख दिया है कि सारे आरोप झूठे हैं. आतिशी ने कहा कि बिभव कुमार ने भी स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. आतिशी ने कहा कि जिस दिन से अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं, बीजेपी परेशान है. उनके खिलाफ लगातार साजिश रची जा रही है. आतिशी ने कहा कि स्वाति मालीवाल इस साजिश का चेहरा बन गई हैं.

आतिशी ने कहा कि BJP ने साजिश के तहत स्वाति मालीवाल को CM अरविंद केजरीवाल के घर 13 मई को भेजा गया. स्वाति मालीवाल इस षड्यंत्र का चेहरा थीं और वह बिना अपाइंटमेंट के वहां पहुंची. CM वहां मौजूद नहीं थे, तो वे बच गए. FIR में स्वाति कहती हैं कि बेरहमी से मारपीट हुई. वे दर्द में कराह रही थीं. लेकिन जो वीडियो आज सामने आया है, वो इसके विपरीत दिखाई देता है. ऊंची आवाज में बिभव कुमार को धमका रही हैं, पुलिस को धमका रही हैं. उनके कपड़े फटे हुए नहीं है.

वहीं स्वाति मालीवाल के दावों पर सवाल उठाते हुए और दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट किया है. आज दोपहर से वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर सौरभ भारद्वाज एक्स पर पोस्ट कर स्वाति मालीवाल के दावों पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस 13 मई के वीडियो को देखकर कुछ बातें समझ में आती हैं.

1. महिला बता रही हैं कि वो पुलिस को कॉल कर चुकी हैं, इसका मतलब तथाकथित मार-पीट हो चुकी है.

2. सफारी सूट में जो अफसर हैं, वे सिक्योरिटी में लगे दिल्ली पुलिस के अफसर हैं. वो उन्हें एक बार भी नहीं कह रही हैं कि उन्हें बुरी तरह पीटा गया है.

3. आज 17 मई के वीडियो में दिखा कि वे ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं. मगर तथाकथित गंभीर चोटों के तुरंत बाद भी इस वीडियो में वे आराम से सोफे पर बैठी फोन मिला रही हैं. खूब जोश में पुलिस और बिभव को धमका रही हैं.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago