Haryana: AAP-Congress की राह अलग, टूट गई दोस्ती
हरियाणा (Haryana) में सभी 90 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को चंडीगढ़ में कहा कि, हरियाणा में आप पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। दिल्ली और पंजाब में AAP की सरकार है।
मान ने कहा कि, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब से सटा है। जैसा विकास दोनों राज्यों में किया है। वैसे ही विकास हरियाणा में भी करेंगे। हरियाणा के लोगों ने सभी पार्टियों को मौक देकर देख लिया लेकिन किसी ने भी यहां के लोगों के साथ न्याय नहीं किया। कुछ लोगों को दिल्ली के काम पता है तो कुछ को पंजाब का काम पता है जैसे ऐतिहासिक काम दोनों राज्यों में हुए है ऐसे ही काम हरियाणा में करेंगे। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली की संस्कृति आपस में मिलती है।
CM मान ने किया बड़ा एलान
पंजाब सीएम भगवंत मान ने दावा किया कि, अब आप एक महत्वपूर्ण पार्टी बन गई है। हमने जब गुजरात में 14 प्रतिशत वोट हासिल किए तब से हम आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पार्टी बन गए है। 2 राज्यों में हमारी सरकार है। गुजरात और गोवा में हमारे विधायक है। हरियाणा विधानसभा चुनाव आ रहे हैं. जिसे हम पूरी शक्ति से लड़ेंगे। केजरीवाल भी हरियाणा से हैं।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…