मनोरंजन

Cancer की सर्जरी के बाद दर्द में हैं हिना खान, हॉस्पिटल से शेयर की फोटो

Cancer की सर्जरी के बाद हॉस्पिटल से शेयर की फोटो

ब्रेस्ट Cancer से जूझ रही टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिससे जुड़े अपडेट्स वो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में हिना की एक सर्जरी हुई है जिसके बाद उन्होंने कुछ तस्वीरें और नोट शेयर किया है।

तस्वीर में हिना हॉस्पिटल बेड पर लेटी हुई हैं जिसमें उनका हाथ नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए हिना ने लिखा, एक और दिन दुआ कीजिए। इसके साथ हिना ने एक नोट शेयर करते हुए लिखा, लगातार दर्द में हूं। जी हां, लगातार, हर सेकंड। साथ ही उन्होनें हॉस्पिटल स्टाफ की तरफ से मिला एक नोट भी शेयर किया। इसमें लिखा था, डियर हिना खान, हम जानते हैं कि ये सर्जरी आपके लिए बेहद कठिन रही लेकिन हमें खुशी है कि आप अब फुल रिकवरी की राह पर हैं। आपको जल्द और फुल रिकवरी की शुभकामनाएं। उम्मीद है कि आप जल्द ही अच्छा फील करेंगी। गेट वेल सून।

हिना खान ने 28 जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्हें स्टेज थ्री ब्रेस्ट Cancer है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘हाल ही में उड़ रही अफवाहों पर मैं आपसे कुछ जरूरी न्यूज शेयर करना चाहती हूं। मैं ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हूं। मैं ठीक हूं। मैं स्ट्रॉन्ग हूं और डटी हुई हूं और इस बीमारी पर काबू पाने के लिए पूरी तरह कमिटेड हूं। मेरा इलाज शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उबरने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार हूं।’

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

5 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago