देश

IAS officer पूजा खेडकर की मां गिरफ्तार, महाड़ के एक होटल में थी मनोरमा खेडकर

IAS officer पूजा खेडकर की मां गिरफ्तार

IAS officer पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने के नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने महाड से पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को गिरफ्तार किया है। अब उन्हें पुणे लाया जाएगा। बंदूक लेकर किसानों को धमकाने के मामले में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पुणे पुलिस ने विवादों से घिरी ट्रेनी IAS officer पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि भूमि विवाद मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने महाड से पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को गिरफ्तार किया है। अब उन्हें पुणे लाया जाएगा।

बंदूक लेकर किसानों को धमकाने के मामले में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मनोरमा खेडकर मामला दर्ज होने के बाद से फरार थी। मिली जानकारी के अनुसार पूजा की मां को रायगढ़ जिले के महाड से गिरफ्तार किया गया है। पुणे पुलिस ने आज सुबह ही महाड के होटल से मनोरमा खेडकर को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मनोरमा महाड तहसिल के हिरकनवाड़ी में पार्वती होटल में रह रही थी।


बता दें कि, पिछले कई दिनों से पुणे पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। तो वहीं पूजा के पिता अब भी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। हाल ही में पूजा के मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मनोरमा खेडकर ने पुणे के मुलशी तहसील के किसानों को बंदूक दिखाकर डराने की कोशिश की थी। जिसके बाद से पुणे ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज किया था और मनोरमा की तलाश शुरू कर दी थी।

एक अधिकारी ने पहले बताया था कि इस घटना का वीडियो पूजा के पिता दिलीप खेडकर द्वारा पुणे के मुलशी तहसील के धाडवाली गांव में खरीदी गई एक जमीन से जुड़ा था। पुणे ग्रामीण पुलिस ने बताया कि मनोरमा खेडकर को कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने फोन करने में आनाकानी कर रही थी। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सरकार ने मंगलवार को विवादास्पद IAS officer पूजा खेडकर के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया और उन्हें 23 जुलाई तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। वर्तमान में वाशिम जिले में तैनात खेडकर यूपीएससी की परीक्षा में चुने जाने के लिए कपटपूर्ण तरीके का इस्तेमाल करने के आरोपों का सामना कर रही हैं। उन्होंने खुद को कथित तौर पर शारीरिक रूप से दिव्यांग और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय का बताया था। खेडकर पर पुणे में तैनाती के दौरान विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने का भी आरोप है

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

5 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago