हरियाणा

युवक की झील में डूबकर मौत, हंसते हुए VIDEO बनाते रहे थे दोस्त

फरीदाबाद में धौज थाना क्षेत्र में बनी सिरोही झील में रवि नामक एक युवक की डूबकर मौत हो गई। रवि भगत कालोनी का रहने वाला था। युवक अपने दोस्तों के साथ दोपहर के समय नहाने गया था। तैरते हुए वह गहराई में चला गया। जिससे उसकी माैत हो गई। और इस हादसे का एक वीडियो भी पुलिस के पास आया है। जिसमें रवि डूब रहा है और उसके दोस्त हंसते हुए वीडियो बना रहे हैं। हालांकि दोस्तों का कहना था कि उनको बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि युवक डूब रहा है। उनको ऐसा लग रहा था कि वह तैरते हुए बाहर आ रहा है। लेकिन जब उनको अहसास हुआ कि युवक डूब गया है तो उन्होंने तुरंत पुलिस को हादसे की सुचना दी। करीब आधे घंटे बाद पुलिस गोताखोरों को साथ लेकर आई। और गोताखोर ने झील से शव निकाला। मृतक के परिवार वालों ने लिखित में कोई शिकायत तो नहीं दी है, पर मामले की जांच की मांग की है।

मृतक की पत्नी सोनिया ने बताया कि उनका पति रवि स्कार्फ फोल्डिंग का काम करता था। मंगलवार को उनके पास कोई काम नहीं था। तो वे घर पर अपने बच्चे के साथ खेल रहे थे। दोपहर पौने 12 बजे उनके दोस्त सागर का फोन आया की कालोनी के लड़के सिरोही झील में नहाने के लिए जा रहे है। काम नहीं होने की वजह से रवि भी कॉलोनी के लड़कों के साथ झील में नहाने चला गया। तैरते हुए रवि गहराई में चला गया जबकि उसके दूसरे दोस्त किनारे पर नहाते रहे। कुछ देर बाद साथ गए लड़कों ने देखा कि रवि की झील के पानी में नहाते कोई हलचल नहीं हो रही है। जिसके बाद उन्होंने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। और डायल 112 पर सूचना भी दी। हादसे की जानकारी मिलने पर फरिदाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोर की मदद से शव को निकाला। परिवार के लोगों का कहना है कि रवि की जेब में करीब 34 हजार रुपये भी थे जो नहीं मिले है।

धौज थाना प्रभारी राजबीर के अनुसार परिवार की ओर से लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार झील में जाने वाले रास्ते को खोदा हुआ है। चेतावनी बोर्ड भी लगाया हुआ है, इसके बावजूद लोग नहाने के लिए पहुंच जाते हैं। और पूर्व में भी यहां कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

फरीदाबाद में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत

HimanshuKaushik

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

5 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

15 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

16 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

16 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

17 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago