Categories: Uncategorized

‘मैं राम जी का वंशज, मुझे राम मंदिर ट्रस्ट में रखो’ वक्फ संशोधन विधेयक लेकरे बोले इमरान मसूद

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश हो गया। इसी बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ऐसा बयान दिया जिससे हंगामा खड़ा हो गया। संसद परिसर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिमों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो भगवान राम जी के वंशज है, उनको अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल किया जाना चाहिए।

'क्या दुश्मनी है कि आप हमें तबाह करने पर लगे'

दरअसल कांग्रेस नेता और सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने वक्फ संशोधन विधेयक में प्रस्तावित केंद्रीय वक्फ परिषद में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति के प्रावधान पर भड़कते हुए कहा है कि वो रामजी के वंशज हैं, उनको राम मंदिर ट्रस्ट में रखा जाए। इमरान मसूद ने मीडिया से बात करते हुए गैर-मुस्लिम सदस्यों को वक्फ काउंसिल में रखने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई। इमरान मसूद ने पूछा कि हमारे साथ क्या दुश्मनी है कि आप हमें तबाह करने पर लग हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ की कमाई से यतीम और गरीब लोगों की मदद होती है।

‘मैं राम जी का वंशज, मुझे राम मंदिर ट्रस्ट में रखो’

इमरान ने वक्फ काउंसिल में गैर-मुस्लिम पर कहा- ‘वक्फ के अंदर 22 मेंबर होंगे। 22 में 12 से ज्यादा नॉन मुस्लिम होंगे। वो क्या करेंगे। उन्हें वक्फ का पता है। उन्होंने आगे कहा- आप मुझे करा दीजिए ना राम मंदिर में। आप मुझे कराइए राम मंदिर ट्रस्ट के अंदर। मैं भी रामजी का वंशज हूं। कराइए मुझे भी आप। मैंने कहा कि मैं रामजी का वंशज हूं। बताओ मुझे नहीं हूं तो कैसे नहीं हूं। आप साबित कर दोगे मैं नहीं हूं। मैं साबित कर दूंगा कि मैं राम जी का वंशज हूं।’

कांग्रेस ने वक्फ संशोधन बिल का किया विरोध

दरअसल लोकसभा में बुधवार को वक्फ बिल पेश होने के बाद से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर तीखा हमला बोल रहे हैं। इस कड़ी में कांग्रेस ने भी वक्फ बिल पर खुलकर विरोध किया है। तो इमरान मसूद भी कहा पीछे रहने वाले थे। NDA के सहयोगियों को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि अगर आज TDP, JDU ने इस मुद्दे पर मुस्लिमों का साथ नहीं दिया तो मुसलमान कभी माफ नहीं करेगा

 

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

2 hours ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

8 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago