दिल्ली

मानसरोवर पार्क में शादी के जश्न ने ली मासूम की जान, CISF जवान ने 14 साल के लड़के को मार दी गोली

मानसरोवर पार्क में शादी के जश्न ने ली मासूम की जान

 

दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में शनिवार रात एक ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। बारात की खुशी, डांस और शोरगुल के बीच अचानक एक गोली चली, और देखते ही देखते एक 14 साल के मासूम की जिंदगी छिन गई

साहिल नाम का ये बच्चा सिर्फ इतना कर रहा था कि, बारातियों द्वारा फेंके गए नोट उठाने की कोशिश कर रहा था—लेकिन उसी पल एक CISF जवान ने उसके सिर में गोली दाग दी।

घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। मानसरोवर पार्क थाने के पास स्थित कम्युनिटी सेंटर में दूल्हे की घुड़चढ़ी निकल रही थी। लाइट, डांस, म्यूज़िक और नोटों की बारिश के बीच इलाके के कुछ बच्चे भी वहां पहुंच गए। उन्हीं में से एक था—साहिल। जोकि वही पास की दुकान में काम करता था।

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसे पढ़ाई छोड़कर दुकान में काम करना पड़ा था। उसके माता-पिता बताते हैं कि वो अक्सर ऐसी बारातों में नोट उठाने चला जाता था, ताकि जेब खर्च निकाल सके। लेकिन शनिवार की रात उसके लिए मौत लेकर आई

सूत्रों के अनुसार, बारात में शामिल CISF जवान मदन गोपाल तिवारी, जो दूल्हे की बुआ का बेटा बताया जा रहा है, बच्चों को नोट उठाते देख नाराज़ हो गया। पहले उसने साहिल को पकड़कर पिटाई की। उसके बाद अचानक उसने अपनी पिस्टल निकाली, और बिना किसी चेतावनी के साहिल की कनपटी पर सटा कर गोली मार दी। गोली लगते ही बच्चा मौके पर गिर पड़ा और खून बहने लगा। बारात में भगदड़ मच गई। आरोपी मदन वहीं से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही मानसरोवर पार्क पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची। घायल साहिल को हेडगेवार हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

DCP प्रशांत गौतम ने बताया कि, घटना की जानकारी मिलते ही कई टीमों को ट्रैकिंग और गिरफ्तारी के लिए लगाया गया। इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह की टीम—जिसमें एसआई दीपक, एएसआई नाजीर, हेड कॉन्स्टेबल राजीव, नितिन, सुनिल, अमित, कॉन्स्टेबल अमन, रुद्र और कैलाश शामिल थे—ने सिर्फ 7 घंटे में आरोपी CISF जवान मदन गोपाल तिवारी को यूपी के इटावा जिले के भरताना गांव से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 41 वर्षीय मदन 2006 में CISF में भर्ती हुआ था और इस समय वो कानपुर के NUPPL पावर प्लांट में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात था। हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
साहिल के घर में मातम का माहौल है। उसके पिता सिराजुद्दीन, जो मजदूरी करते हैं, का रो-रोकर बुरा हाल है।

उन्होंने बताया “मेरा बेटा पढ़ाई छोड़ चुका था, दुकान में काम करता था। थोड़े पैसे कमाने के लिए बारात में गया था। किसी को क्या पता था कि, एक नोट उसकी जान ले लेगा। जवान ने पहले मारा-पीटा, फिर गोली मार दी।”

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि, बारात में नोट उठाना बच्चों के लिए सामान्य बात होती है, लेकिन किसी वर्दीधारी सुरक्षा कर्मी द्वारा इतनी छोटी बात पर गोली चला देना समाज में बढ़ रही संवेदनहीनता और सत्ता के दुरुपयोग का भयावह उदाहरण है।

पुलिस ने मामले में हत्या और आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब ये भी जांच कर रही है कि, पिस्टल लाइसेंसी थी या सरकारी हथियार का दुरुपयोग हुआ।

इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली में बारातों में हथियारों के खुले इस्तेमाल, और सुरक्षा कर्मियों द्वारा निजी मौकों पर हथियार रखने की नीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एक मासूम की जिंदगी चली गई—सिर्फ इसलिए कि, पैसे हवा में उड़ रहे थे, और वह उन्हें उठाने की कोशिश कर रहा था।

Lata Rani

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago