हरियाणा

शिक्षिका ने बुजुर्ग को 30 मीटर घसीटा, टक्कर मारने के बाद कार छोड़कर भागी महिला

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक शिक्षिका बुजुर्ग महीला को टक्कर मार कार छोड़कर फरार हो गई। 67 वर्षीय बुजुर्ग महीला मंदिर से पूजा कर लौट रही थी तभी एक कार सवार अध्यापिका ने महिला को ना सिर्फ टक्कर मारी बल्कि उसे करीब 30 मीटर तक घसीटा भी। अध्यापिका ने आगे जाकर कार रोकी और फिर कार छोड़कर भाग गईं। बुजुर्ग महिला को उनके बेटे ने राहगीरों की मदद से कार के नीचे से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बात चल रही थी। अब आई शिकायत पर बीपीटीपी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस को ये शिकायत गांव खेड़ी खुर्द के निवासी राजेश ने दी है। उनका कहना है कि 26 मार्च की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे बुजुर्ग मां गायत्री देवी मंदिर से पूजा कर लौट रही थीं। राजेश भी मां के साथ ही थे। तभी एक कार आई और इनकी मां को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला कार के नीचे फंस गई और कार सवार उन्हें करीब 30 मीटर तक घसीट ले गई। आरोप है कि सफेद रंग की ब्रेजा कार को गांव खेड़ी खुर्द के प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका अनु नरवत चला रही थीं। कुछ दूर जाकर वो कार छोड़कर भाग गईं। राजेश ने राहगीरों की मदद से अपनी मां को कार के नीचे से निकाला और घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। अब एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। महीला की हालत गंभीर बताई जा रही है

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago