‘PM मोदी होंगे रिटायर, RSS चुनेगी दूसरा PM’ शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत का दावा

75 साल की उम्र के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिटायर हो जाएंगे। इसी लिए पीएम ने नागपुर में RSS मुख्यलय का दौरा किया। उनके उत्तराधिकारी को खोज की जा रही है। ऐसा (उद्धव बालासाहब ठाकरे) शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा है। दरअसल उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी का उत्तराधिकारी महाराष्ट्र से होने जा रहा है। उन्होंने पीएम के RSS यानी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय जाने के तार भी इन चर्चाओं से जोड़े हैं। हालांकि, इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और RSS की ओर से आधिकारिक तौर पर बयान नहीं आया है, लेकिन विपक्ष ये दावा कर रहा है। राउत ने दावा किया कि नागपुर में पीएम मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा हुई थी।

‘मोदी के उत्तराधिकारी का चुनाव RSS करेगी’

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी का चुनाव RSS करेगी। इसलिए मोदी को नागपुर बुलाया गया था, ताकि बंद दरवाजे में हुई बैठक में इस बात पर चर्चा हो सके।’ शिवसेना सांसद संजय राउत के मुताबिक संघ परिवार देश के नेतृत्व में बदलाव चाहता है। अब पीएम मोदी का समय खत्म हो चुका है। वे देश में बदलाव चाहते हैं।’

मोदी सितंबर में होंगे रिटायर: राउत 

संजय राउत ने आगे कहा ‘इसके अलावा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अब RSS अपनी पसंद से चुनना चाहता है। यही वजह है कि पीएम नरेंद्र मोदी वहां गए थे। अब पीएम मोदी आगे क्या कर रहे हैं, यह देखने वाली बात होगी। सितंबर में रिटायरमेंट का आवेदन लिखने के लिए शायद वे आरएसएस मुख्यालय गए थे। मेरी जो जानकारी है कि पिछले 10-11 सालों में मोदी जी कभी वहां नहीं गए।’

PM के तौर पर पहली बार RSS मुख्यालय गए मोदी

बता दें कि पीएम मोदी नागपुर में आरएसएस मुख्यालय का दौरा करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं। यह मोदी का भी प्रधानमंत्री के तौर पर तीसरा कार्यकाल है। प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच सुबह आरएसएस मुख्यालय में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर का दौरा किया और संघ के संस्थापकों को श्रद्धांजलि अर्पित की था। कहा जाता है कि भाजपा में 75 साल की आयु पर पहुंचने के बाद नेता रिटायर हो जाते हैं। अब खास बात है कि पीएम मोदी की उम्र 74 साल हो चुकी है। 17 सितंबर 2025 में वह 75 साल के हो जाएंगे। फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है कि पीएम मोदी रिटायर होंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें:-

सोशल मीडिया me पर छाया Ghibli-Style, जानें क्या है ये और झिबली फोटो मिनटों में यूं बनाएं

 

Rupesh Jha

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

3 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

4 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

4 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

7 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

8 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

8 hours ago