हरियाणा

सूटकेस में हाथ-पैर बंधी महिला की मिली सिर कटी लाश, पूरे इलाके में सनसनी

हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मवई गांव के पास झाड़ियों में एक लाल सूटकेस में हाथ-पैर बंधी महिला की सिर कटी हुई अर्धनग्न लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस महिला के शव को सिमेंट के कट्टे में रखकर शूटकेस में बंद किया गया था। महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन महिला की उम्र लगभग 25 साल के आसपास है।

वहीं, खेड़ीपुल थाना की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे डायल 112 पर सूचना मिली थी कि झाड़ियों में एक लाल रंग का शूटकेस पड़ा हुआ है और उससे दुर्गंध आ रही है, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शूटकेस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं शूटकेस को खोलने पर प्लास्टिक के कट्टे में बंद एक महिला का शव पाया गया, जो कि अर्धनग्न अवस्था था और उसका सिर कटा हुआ था। साथ ही उसके दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे।

जांच के चलते डीसीपी ने बताया की शव को करीब सप्ताह भर पहले झाड़ियों में फेंका गया होगा लेकिन लोगों को उस पर नजर नहीं गई, जिसके बाद शूटकेस में दुर्गंध आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल खेड़ीपुल थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी का तलाश शरू कर दी है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के थानों में दर्ज गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। हालांकि महीला की कोई पहचान नहीं हो पाई है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द की मामले को सुलझा लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद में RSS-BJP की हुई समन्वय बैठक, शामिल हुए सीएम योगी, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

HimanshuKaushik

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

7 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

8 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

9 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

9 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago