देश

दिल्ली की हवा पर सामने आई डराने वाली रिपोर्ट, 2025 में 285 दिन रही ज़हरीली हवा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने बीते साल 2025 में प्रदूषण का नया रिकॉर्ड बना दिया है। ऊर्जा और स्वच्छ वायु पर अनुसंधान केंद्र (CREA) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में में PM10 का सालाना औसत स्तर 197 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो राष्ट्रीय मानक 60 माइक्रोग्राम से लगभग तीन गुना ज्यादा है।

वहीं, रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि साल 2025 के 285 दिन राजधानी दिल्ली में PM10 का स्तर निर्धारित सीमा से ऊपर रहा जिसका साफ अर्थ यह है कि ज्यादातर दिनों में दिल्ली की हवा बेहद ही खराब रही जो स्वास्थय के लिए हानिकारक है। दिल्ली की स्थिति चिंताजनक है।

2025 में दिल्ली ने PM2.5 के मामले में देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जहां सालाना औसत स्तर 96 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा, जो राष्ट्रीय मानक 40 माइक्रोग्राम से दोगुना है। दिल्ली में 212 दिन ऐसे गुजरे जब PM2.5 का स्तर मानक से ऊपर था, जो लॉन्ग टर्म स्वास्थ्य जोखिम को साफ-साफ दर्शाता है।

वहीं, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दिल्ली में प्रदूषण स्रोतों की पहचान के लिए सोर्स अपॉर्शनमेंट स्टडी की गई है, फिर भी जमीनी स्तर पर कोई ठोस सुधार नजर नहीं आया। CREA ने साफ कहा है कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के सात साल बाद भी दिल्ली और अन्य शहर मानकों से काफी दूर हैं और वर्तमान समयसीमा में PM10 को 40 प्रतिशत तक घटाना अब संभव नहीं दिखता।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में ठंड और कोहरे की दोहरी मार, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी!

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago