Uncategorized

दिल्ली में ठंड और कोहरे की दोहरी मार, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी!

उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड का कहर लगातार बढ़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मे न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस रहा और आज यानि 10 जनवरी 2026 को भी दिल्ली-एनसीआर में तापमान 5°C से 7°C के बीच रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में पिछले घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1°C तक की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 1°C की गिरावट हुई है।

वहीं, आईजीआई एयरपोर्ट पर धुंध के कारण कुछ उड़ानें देरी से रवाना हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान मुख्य रुप से साफ रहेगा। सुबह के समय हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी और इसकी गति 10 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दोपहर में हवा की गति बढ़कर उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किमी प्रति घंटे तक हो जाएगी। जबकि, शाम और रात में हवा की गति घटकर उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 किमी प्रति घंटे से कम रह जाएगी।

दिल्ली में AQI 400 पहुंचा

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, अक्षरधाम इलाके का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 425 दर्ज किया गया है जबकि, एम्स और आसपास के इलाकों मे भी कोहरे के कारण विजिबिलिटी पर असर देखा जा सकता है और यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 390 दर्ज किया गया है. जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है। दिल्ली-एनसीआर पर धुंध की पतली परत छाई हुई है।

ये भी पढ़ें:

CM तक नहीं पहुंची फरियाद तो फूट-फूटकर रो पड़ी छात्रा, बोली- ‘मैं गरीब हूं, डॉक्टर बनना चाहती हूं…’

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago