हरियाणा से आए दंपती ने उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन पर अनोखा उपहार दिया। इस उपहार की खास चर्चा हो रही है। वहीं, बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन के मौके पर गोंडा में राष्ट्र कथा का भव्य आयोजन हुआ। जबकि इसके अलावा जन्मदिन के दिन निकले भव्य काफिले और शक्ति प्रदर्शन की चर्चा खूब हो रही है।
हरियाणा से आए दंपती ने उन्हें गिफ्ट में मिले घोड़े की खूब चर्चा हो रही है। लंदन से यह घोड़ा इसी हफ्ते मंगाया गया था। हरियाणा के दंपती ने गोंडा पहुंचकर यह गिफ्ट बृजभूषण शरण सिंह को दिया। बृजभूषण शरण सिंह ने उनके गिफ्ट और घोड़ों के प्रति प्रेम की मंच से खूब तारीफ की।
हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले रविंद्र पाल सिंह चौहान और उनकी पत्नी संगीता सिंह चौहान ने यह घोड़ा पूर्व सांसद को गिफ्ट किया है। यह घोड़ा कई मायनों में खास है। अब तक यह सात रेस जीत चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घोड़े ने अब तक 22 लाख 41 हजार रुपये का इनाम रेस में जीता है। हरियाणा के दंपती ने बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर उपहार के लिए इसे लंदन से ढाई करोड रुपये में खरीद कर मंगवाया।
हरियाणा के दंपती खुद इस घोड़े को लेकर गोंडा पहुंचे। संगीता सिंह चौहान घोड़े की लगाम थामे दिखीं। उन्होंने गिफ्ट पूर्व सांसद को सौंपा।
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…
HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…