देश

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, ये दिग्गज खिलाड़ी बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ आज से वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है। इस बीच भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शनिवार दोपहर वडोदरा के BCA स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए। फिलहाल उन्हें ODI सीरीज से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है।

बता दें कि, पंत को बल्लेबाजी करते समय अचानक दाईं ओर पेट में तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। उन्हें तुरंत एमआरआई स्कैन के लिए ले जाया गया. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम ने उनके क्लिनिकल और रेडियोलॉजिकल रिपोर्ट्स का विशेषज्ञ के साथ विस्तार से विश्लेषण किया और जांच में पाया गया कि पंत को साइड स्ट्रेन (ऑब्लिक मसल टियर) है।

बीसीसीआई के मुताबिक ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया है और वो टीम के साथ जुड़ चुके है। बता दें कि, ध्रुव ने अब तक भारतीय टीम के लिए 9 टेस्ट और 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक वनडे में डेब्यू नहीं किया है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago