देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में आज यानि शुक्रवार की सुबह से मौसम के तेवर कुछ बदले हुए से लगे है। सुबह-सुबह दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चल रही है। जिसके कारण सड़कों पर धुंध छा गई और विजिबिलिटी भी कम हो गई।
वहीं, इंडिया गेट के सामने लोग मॉर्निग वॉक करते देखे गए। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ हल्की बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। आज यानि 3 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे। IMD ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
बताए कि, 4 अप्रैल को भी दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना हैविशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर भारत में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से मौसम में यह बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे हरियाणा में भी धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
बता दें कि, मौसम विभाग ने शनिवार यानी 4 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैमौसम विभाग का कहना है कि 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। उत्तर और मध्य भारत में हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के मौसम पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का खास असर देखने को मिल सकता है। वहीं, इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
