फर्जी SHO बन साइबर ठगी करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा साइबर ठगों की धर-पकड के दिए दिशा निर्देशों के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने फर्जी SHO बन ठगी के मामले में आरोपी सुमित, सोनिंद्र भाटी व रवि को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि गांव मच्छगर निवासी एक व्यक्ति ने थाना साइबर बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 26 दिसंबर को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई तथा काँलर ने अपने आप को थाना सेक्टर 58 का SHO बतलाया। कथित थाना प्रबंधक ने बतलाया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ एक सरकारी कंपनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है और बैक काँल करने के लिए कहा। जिस पर शिकायतकर्ता ने डर के कारण कुछ देर बाद फिर से उस व्यक्ति को कॉल किया, जिसने कहा कि वह कॉल एसीपी को दे रहा हूं उनसे बात कर लिजिए और कॉल काट दिया। कुछ समय बाद शिकायतकर्ता के पास एक फोन से कॉल आई, जिसने कहा कि शिकायतकर्ता ने जुलाई महिना में दवाई ऑर्डर की थी और डिलीवरी के समय कॉल नहीं उठाया, जिस संबंध में उन्होंने सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई हुई है। इसके बाद ठगो ने शिकायतकर्ता के पास एक QR कोड भेजो और शिकायतकर्ता से 9 ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 1,20,210/-रू की धोखाधड़ी कर ली। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर बल्लभगढ में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर बल्लभगढ की टीम ने सुमित वासी पटौदी जिला गुरुग्राम को पटौदी से, सोनिद्रं भाटी वासी गोतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश को नोएडा व रवि को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया।
आरोपियों से पुछताछ में सामने आया की सुमित व सोनिद्रं भाटी ऩोएडा मे एक निजी मॉडलिंग कंपनी मे कैमरामैन व मैनेजर के रुप मे कार्य करते है तथा रवि गुरुग्राम मे ही किसी सी.ए के पास कार्य करता है। रवि व सुमित कुछ वर्ष पहले मेडिसिन कंपनी में सेल्स डिपार्टमेंट में काम करते थे जहां से उन्होंने कॉलिंग का कार्य सिखा था, मामले में सामने आया कि आरोपी रवि ने शिकायतकर्ता को SHO बनकर बात की थी तथा सुमित ने मेडिसिन कंपनी के कर्मचारी के रूप में बात की थी वहीं आरोपी सोनिंद्र ने ठगी के पैसों के लिए अपना व एक अन्य व्यक्ति का खाता उपलब्ध करवाया था, जिनमें ठगी के कुल 1,20,210 /-रू रुपए आए थे।
आरोपी सुमित व सोनिंद्र को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा आरोपी रवि को पेश कर जेल भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…
केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…
अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…
आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…