फ़ूड

Paneer Do Pyaza: पनीर दो प्याजा देगा आपको बेहतरीन स्वाद, घर पर आसानी से बना सकते है ये डिश, स्वाद के साथ साथ मन को भी करेगी तृप्त।

Paneer Do Pyaza: पनीर दो प्याजा देगा आपको बेहतरीन स्वाद

हां क्या भई घर पर बैठे बैठे बोर हो गए है तो अब टाइम आ गया है कि आप घर पर बैठकर बोर होने के अलावा भी बहुत कुछ कर सकते है और अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो रेस्टोरेंट-स्टाइल खाने के दीवाने हैं, तो ये रेसिपी खास आपके लिए है। आज की इस वीडियो में हम आपको बताने वाले है कि पनीर दो प्याजा आप अपने घर पर आसानी से कैसे बना सकति है। वैसे एक बात बता दूं पनीर दो प्याजा अपने खास मसालों और दोगुनी मात्रा में डाले गए प्याज की वजह से स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है।

इस स्वादिष्ट ग्रेवी वाली डिश को बनाना जितना आसान है, उतना ही ये आपकी वाहवाही बटोरने के लिए भी बिल्कुल तैयार रहता है क्योंकि ये सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि दिखने में भी लाजवाब लगता है। तो देर किस बात की? आइए जान लेते है कि घर पर पनीर दो प्याजा आप कैसे बना सकते है। पनीर दो प्याजा बनाने की आसान और झटपट रेसिपी जानने से पहले आइए नजर डालते है पनीर दो प्याजा बनाने की सामग्री पर

पनीर दो प्याजा बनाने की सामग्री :

• पनीर – 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)
• प्याज – 3 बड़े (2 प्याज स्लाइस में और 1 प्याज पेस्ट में)
• टमाटर प्यूरी – 2 मध्यम आकार के टमाटर की
• दही – 2 बड़े चम्मच
• काजू पेस्ट – 2 बड़े चम्मच (काजू को भिगोकर पीस लें)
• हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
• अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
• तेज पत्ता – 1
• दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
• लौंग – 2-3
• हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
• धनिया पाउडर – 1 चम्मच
• गरम मसाला – 1/2 चम्मच
• लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
• कसूरी मेथी – 1/2 चम्मच
• ताजा क्रीम – 2 बड़े चम्मच (ऑप्शनल)
• तेल या घी – 2 बड़े चम्मच
• नमक – स्वादानुसार
• हरा धनिया – सजाने के लिए

पनीर दो प्याजा बनाने कीविधि :

• एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें और फिर पनीर को निकालकर अलग रख लें।

• इसके बाद उसी पैन में थोड़ा और तेल डालें और तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग डालकर भूनें।

• अब कटा हुआ प्याज (स्लाइस वाला) डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

• इसे भी निकालकर अलग रख लें, ताकि बाद में ग्रेवी में डाल सकें।

• अब पैन में अदरक-लहसुन पेस्ट और प्याज का पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें।
• जब प्याज का पेस्ट हल्का ब्राउन हो जाए, तो टमाटर प्यूरी डालें और मसाले (हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर) डालकर पकाएं।
• मसाले अच्छी तरह पकने पर इसमें दही और काजू पेस्ट डालें और लगातार चलाते हुए ग्रेवी को गाढ़ा होने दें।
• जब ग्रेवी से तेल अलग होने लगे, तब उसमें तले हुए पनीर और प्याज डालें।
• ऊपर से गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
• अगर ग्रेवी को और रिच बनाना चाहते हैं, तो इसमें ताजी क्रीम डाल सकते हैं।
• हरा धनिया डालकर सजाएं और गरमागरम पराठा, नान या रोटी के साथ परोसें।

admin

Recent Posts

हैरी ब्रूक का वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक, फिर भी इंग्लैंड हारा; श्रीलंका ने 430 रन बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली  रावलपिंडी में खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज के एक सांझ-सवेरे ऐतिहासिक मुकाबले में क्रिकेट…

27 minutes ago

राजस्थान कांग्रेस में टिकट वितरण पर घमासान! सीताराम लांबा ने उठाए सवाल, बोले- संगठन और कार्यकर्ताओं के दफ्तरों पर ताले लगा दो

जयपुर, 23 अक्टूबर 2026। राजस्थान में पंचायती राज चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।…

32 minutes ago

सुशांत सिंह राजपूत से अस्पताल में मिली थीं स्मिता जयकर, रिया चक्रवर्ती ने कराया था हीलिंग सेशन

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस  और आध्यात्मिक हीलर स्मिता जयकर ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में…

48 minutes ago

मोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड, पैरा एशियाई खेलों में भारत को दूसरा स्वर्ण

नई दिल्ली  भारत की मोना अग्रवाल ने आइची-नागोया पैरा एशियाई खेलों में निशानेबाजी में वर्ल्ड…

50 minutes ago

PM मोदी बोले- मेरी नीतियों के केंद्र में देश के युवा, नई शिक्षा नीति पर दिया जोर

 नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल…

1 hour ago