हरियाणा के फरीदाबाद जिले में साइबर थानों की पुलिस टीमों ने पिछले एक हफते यानि की 29 मार्च से 4 अप्रैल के दौरान 29 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर ठगी के दर्ज 14 मामलों में जांच करते हुए इन आरोपियों को काबू किया गया है। इन आरोपियों के पास से 29 लाख 17 हज़ार 743 रुपये बरामद किए गए हैं। साथ ही इनसे पूछताछ में ठगी की 218 शिकायतों का निस्तारण भी किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि 29 साइबर अपराधियों को कुल 14 मामलों में काबू किया गया है। इनमें 2 मामले साइबर क्राइम थाना एनआईटी, 10 मामले साइबर क्राइम थाना सेंट्रल व 2 मामले साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में दर्ज हैं। आरोपियों से रुपये बरामद करने व शिकायतों का निस्तारण करने के साथ ही 99500 रुपये शिकायतकर्ताओं को रिफंड भी कराए गए हैं। इसके साथ ही ठगे गए 380615 रुपये पुलिस की ओर से बैंक खातों में फ्रीज भी कराए गये हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि साइबर ठग लोगों से शेयर मार्केट व टेलीग्राम टास्क के माध्यम से टास्क देकर निवेश करवाते हैं। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें। ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…