जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर विधानसभा में वक्फ बिल को लेकर जोरदार हंगामा, NC विधायकों ने फाड़ी बिल की कॉपी

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही ईद और नवरात्रि के 12 दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को फिर से शुरू हुई। विधानसभा में वक्फ कानून को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है। जम्मू कश्मीर विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस सहित अन्य दलों ने वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाने की बात कही है।

बता दें कि, इस बीच विधानसभा में वक्फ बिल को लेकर जमकर नारेबाजी हो रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता तनवीर सादिक ने मांग की है कि वक्फ बिल पर उनके स्थगन प्रस्ताव को मंजूरी दी जाए लेकिन बीजेपी के विधायक इसका विरोध कर रहे हैं।

 NC विधायकों ने फाड़ी बिल की कॉपी

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता तनवीर सादिक ने वक्फ बिल पर चर्चा की मांग की है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक विधानसभा के वेल में पहुंचकर नारेबाजी कर रहे हैं। BJP के विधायक भी वेल में पहुंच गए हैं। वहीं, इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक हिलाल लोन और सलमान सागर ने वक्फ बिल की कॉपी फाड़ दी।

क्या बोले विधानसभा स्पीकर ?

विधानसभा स्पीकर अब्दुल रहीम राठेर ने कहा कि मैंने नियमों को देखा है। नियम 56 और नियम 58 के अनुसार यह कहा गया है कि कोई भी ऐसा मामला जो न्यायालय में है, स्थगन के लिए लाया जा सकता है। चूंकि यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में है और मुझे इसकी एक प्रति मिली है, लेकिन नियम स्पष्ट रूप से कहता है कि हम स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा नहीं कर सकते।

ये भी पढ़ें:

यूपी: पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के गोरखपुर, लखनऊ, मुंबई सहित दस ठिकानों पर छापे, ईडी ने की कार्रवाई

admin

Recent Posts

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को…

25 minutes ago

26 minutes ago

Uttarakhand News: उम्र छोटी, हौसले बुलंद! माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले रियांश-प्रिशा से मिले CM धामी, सफलता पर दी बधाई…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे…

1 hour ago