देश

1400 year old temple in Delhi: दिल्ली में 1400 साल पुराने मंदिर तोड़ने का मामला, DDA-MCD की संयुक्त कार्रवाई से बढ़ा विवाद, केशव कुंज पार्किंग को लेकर राजनीति हुई तेज

1400 year old temple in Delhi: दिल्ली में 1400 साल पुराने मंदिर तोड़ने का मामला

दिल्ली के झंडेवालान इलाके में स्थित लगभग 1400 साल पुराने बताए जा रहे ऐतिहासिक बाबा पीर रतननाथ मंदिर परिसर में 29 नवंबर को हुई DDA और MCD की संयुक्त कार्रवाई के बाद शुरू हुआ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बुलडोज़र चलाकर मंदिर परिसर के हिस्सों को तोड़ दिया। कार्रवाई के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोगों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। मंदिर से जुड़े श्रद्धालु इस कदम को धार्मिक आस्था पर हमला बता रहे हैं, जबकि मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है।

ताज़ा विवाद तब और गहरा गया जब राज्यसभा सांसद अजय माकन ने संसद में इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि नाथ संप्रदाय की दुर्लभ और पवित्र परंपरा का केंद्र है, जिसे प्रशासन ने पूरी तरह कुचलने का काम किया है।

माकन ने कहा कि 1400 साल पुरानी परंपरा को ध्वस्त कर दिया गया और जिसे बचाने की जिम्मेदारी सरकार की थी, वही इसकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए पूछा कि क्या किसी संगठन के कार्यालय के लिए सड़क और पार्किंग बनाने के नाम पर इस तरह आस्था पर प्रहार किया जा सकता है?

अजय माकन ने संसद में यह भी कहा कि यह स्थल केवल दिल्लीवासियों की आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि उन हिंदू अनुयायियों के लिए भी पवित्र है जो काबुल और पेशावर जैसे क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों के बावजूद आज भी हिंदू धर्म की ज्योति को जलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस मंदिर पर किया गया नुकसान सिर्फ एक ढांचे का नुकसान नहीं, बल्कि सीमा पार बसे हिंदू समुदाय की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला कदम है।

स्थानीय लोगों और कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि यह कार्रवाई झंडेवालान में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय ‘केशव कुंज’ के कथित विस्तार के उद्देश्य से की गई। आरोप है कि मंदिर परिसर के पास विस्तृत पार्किंग और सड़क निर्माण के लिए यह कार्रवाई की गई। हालांकि DDA ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन आरोपों के बाद विवाद और भी बढ़ गया है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।

दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए उस समय GRAP-II और GRAP-III के तहत निर्माण और ध्वस्तीकरण पर सख्त प्रतिबंध था। इसके बावजूद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अचानक बुलडोज़र लाया गया और टूट-फूट की कार्रवाई शुरू कर दी गई। कार्रवाई के बाद मंदिर परिसर के आसपास स्टील की शटरिंग लगाकर पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है, जिससे लोगों में और आक्रोश बढ़ गया है।

यह मंदिर धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह हर श्री नाथ परंपरा और पीर रतननाथ जी की प्राचीन गद्दी से जुड़ा हुआ है, जिसका ऐतिहासिक केंद्र कभी पेशावर और अफगानिस्तान में रहा करता था। आज भी पाकिस्तान के पेशावर के झंडा बाजार में पीर रतननाथ जी की दरगाह मौजूद है, जो वहां बचे हुए कुछ हिंदू मंदिरों में से एक है। भारत विभाजन के बाद बाबा मनमोहन दास इस संप्रदाय की पवित्र जोत लेकर दिल्ली आए थे और झंडेवालान में इस मंदिर की स्थापना की थी। यही वजह है कि यह मंदिर पाकिस्तान से आए बड़ी संख्या में हिंदू शरणार्थियों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

मामले को लेकर राज्यसभा में आवाज़ उठाने के साथ ही अजय माकन ने सरकार से तीन महत्वपूर्ण मांगें भी की हैं। पहली मांग है कि केशव कुंज की पार्किंग के लिए मंदिर की भूमि लेने के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। दूसरी मांग के तहत उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर की नाकेबंदी तत्काल हटाई जाए ताकि श्रद्धालु बिना बाधा के यहां आ-जा सकें। तीसरी मांग में उन्होंने कहा कि टूटी हुई संरचनाओं का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए और GRAP नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

इन आरोपों और मांगों के साथ यह मुद्दा अब सिर्फ स्थानीय विरोध का विषय नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गया है। मंदिर परिसर में की गई कार्रवाई को लेकर लगातार नए तथ्य और बयान सामने आ रहे हैं, जिससे विवाद कम होने के बजाय और बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

2 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

4 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago