12 साल की बच्ची ने भेजा स्कूल को बम से उड़ाने का मेल, जांच से खुला राज!

लखनऊ के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में उत्तर प्रदेश की Anti Terrorist Squad यानी UPATS और लखनऊ पुलिस की जांच में चौकाने वाला मामला सामने आया है. जांच के दौरान पता चला कि महाराष्ट्र की रहने वाली 12 वर्षीय लड़की ने एक गेमिंग ऐप में मिले टास्ट के दौरान स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल भेजा था. धमकी वाला मेल स्कूल की ईमेल आईडी पर भेजा गया था.

दरअसल, 9 मई को लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित बिरला ओपन माइंड पब्लिक स्कूल की एडमिशन ईमेल आईडी पर एक ईमेल आया था. ईमेल में एक हफ्ते में एक करोड़ रुपये नहीं देने पर जुलाई में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के प्रिंसिपल की शिकायत के बाद संबंधित धारा के तहत FIR दर्ज की गई. इसके बाद सर्विलांस और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस की एक टीम बनाई गई.

UPATS की जांच में पता चला कि बच्चे इंटरनेशनल गेमिंग ऐप ‘डिस्कॉर्ड’ पर चैट कर रहे थे, जहां उन्होंने गलती से लखनऊ के स्कूल को बम हमले का मेल भेज दिया. बच्चों ने पुलिस को बताया कि उन्हें स्कूल की आईडी एक पंपलेट से मिली है.

मेल पहले से ड्राफ्ट कर टास्ट के तौर पर दिया था जिसे पूरा करने पर बच्ची को प्वॉइंट्स मिले थे. पुलिस का कहना है कि बच्ची महाराष्ट्र की है, लखनऊ या स्कूल से कोई संबंध नहीं है. बच्ची निर्दोष है और उसकी पहचान गुप्त रखी गई है. इस बच्ची का कानपुर और दिल्ली के स्कूलों में मिली ऐसी ही बम धमकियों से कोई संबंध नहीं है. हालांकि पुलिस अलग-अलग एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

5 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

6 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

7 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

7 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago