होटल-ढाबों व संदिग्धों की हुई सघन चेकिंग, विजयराघवगढ़ में पुलिस ने की पैदल पेट्रोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकसी

कटनी
 जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विजयराघवगढ़ पुलिस ने बुधवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसडीओपी वीरेंद्र धारवे के नेतृत्व में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे एवं पुलिस बल ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पैदल पेट्रोलिंग कर होटल-ढाबों, सार्वजनिक स्थलों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की। अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया गया तथा व्यापारियों से यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। वहीं सुनसान स्थानों पर बिना कारण खड़े मिले संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों से पूछताछ कर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।
पुलिस टीम ने ऐसे होटल, ढाबों और अन्य स्थानों पर भी अचानक चेकिंग की, जहां संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने की संभावना रहती है। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखना रहा। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने कहा कि क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गुंडे-बदमाशों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर पुलिस की लगातार नजर है तथा सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में चलाया गया।

Rupesh Jha

Recent Posts

ऑपरेशन सिंदूर में PAK पर बरसा था कहर, अब भारतीय ड्रोन पर अमेरिका की नजर

नई दिल्ली युद्ध अभ्यास 2026 के दौरान महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पर स्काईस्ट्राइकर लोइटिरिंग म्यूनिशन…

1 hour ago

भारत-US ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, 90% काम पूरा; कुछ मुद्दे बाकी

 नई दिल्‍ली भारत और अमेरिका के संबंधों में सालो से व्‍यापार सबसे बड़ा अड़चन बना…

2 hours ago

FREE में TV देखना पड़ेगा महंगा? TRAI ला सकता है नया नियम, Smart TV यूजर्स को लग सकता है झटका

नई दिल्ली TRAI Free Internet TV Regulation Rules: ट्राई एक नया नियम लाने पर विचार…

2 hours ago

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

12 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

12 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

12 hours ago