मांगों पर अड़े पटवारी: सरकार के खिलाफ पटवारियों का मोर्चा, सात सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई

कटनी 
में पटवारी संघ अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। कलेक्ट्रेट के बाहर जिले भर के पटवारी गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। पटवारी संघ का कहना है कि उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। पटवारी संघ की 7 मुख्य मांगों में सालों से अटका कैडर रिव्यू प्रस्ताव तत्काल लागू करना और वेतन की गड़बड़ी दूर करना शामिल है। इसके अलावा वे सीनियरिटी और सेवा अवधि के आधार पर प्रमोशन की मांग कर रहे।  पिछले 10 सालों से रुकी हुई विभागीय परीक्षाएं नियमित कराई जाएं। पीएससी के उच्च राजस्व पदों में पटवारियों के लिए कोटा तय किया जाने, संघ पदाधिकारियों के किए गए ट्रांसफर रद्द किए जाने, कृषि संगणना, जनगणना, किसान आईडी कैंप और लैपटॉप सुधार के बाकी पैसों का तत्काल भुगतान करने, बिना कारण बताए नोटिस के बिना किए जा रहे निलंबन  पर रोक लगाने की मांग शामिल है। पटवारियों की मांग है कि बारिश के मौसम में जियो-फेन्सिंग से गिरदावरी कराने का फैसला टाला जाए और कोई व्यावहारिक तरीका निकाला जाए, क्योंकि इससे जान का खतरा रहता है। पटवारियों ने साफ किया है कि वे जनता या प्रशासन को परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन सरकार की बेरुखी की वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है।  उन्होंने चेतावनी दी है कि हड़ताल से राजस्व का काम ठप होने या बारिश में गिरदावरी के दौरान कोई हादसा होने पर पूरी जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।

Rupesh Jha

Recent Posts

पाकिस्तान पर IMF का दबाव! ₹7 अरब डॉलर के लोन के लिए 174 बदलावों की शर्त

नई दिल्‍ली इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने पाकिस्‍तान को बड़ा झटका दिया है. आईएमएफ ने…

29 minutes ago

दिवाली-दशहरा पर रेलवे की बड़ी सौगात! 102 फेरे चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, आज से बुकिंग शुरू

 नई दिल्‍ली अगर आप दशहरा-दिवाली पर घर जाना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे आपके लिए…

37 minutes ago

FD Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेंगे फिक्स्ड डिपॉजिट के नियम

नई दिल्ली  देश में सबसे सुरक्षित निवेशों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को अहम माना जाता…

59 minutes ago

अलग-अलग PF अकाउंट में जमा है पैसा? ऐसे करें एक जगह ट्रांसफर

 नई दिल्ली नौकरी बदलते ही PF का पैसा भी आपके साथ नई कंपनी में चला…

1 hour ago

ऑपरेशन सिंदूर में PAK पर बरसा था कहर, अब भारतीय ड्रोन पर अमेरिका की नजर

नई दिल्ली युद्ध अभ्यास 2026 के दौरान महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पर स्काईस्ट्राइकर लोइटिरिंग म्यूनिशन…

2 hours ago

भारत-US ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, 90% काम पूरा; कुछ मुद्दे बाकी

 नई दिल्‍ली भारत और अमेरिका के संबंधों में सालो से व्‍यापार सबसे बड़ा अड़चन बना…

2 hours ago