Uncategorized

हरियाणा की सैनी सरकार ने दी किसानों को बड़ी सौगात, 5 फसलों पर प्रति एकड़ औसत उत्पादन की सीमा बढ़ाई

हरियाणा सरकार का बजट सत्र चल रहा है।  आगामी 17 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वित्त मंत्री के तौर पर हरियाणा का विकासन्मुखी बजट पेश करेंगे। जिसमें हर वर्ग के लिए कोई ना कोई सौगात जरूर होगी।  लेकिन बजट से पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों को लिए बड़ी सौगात का ऐलान कर दिया। जिससे हरियाणा के किसानों को मंडी में अपनी फसल बेचने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। दरअसल हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत दी है। इसके तहत रबी की फसलों के लिए औसत उत्पादन सीमा को बढ़ा दिया गया है। इससे किसान अब एमएसपी पर अधिक फसल बेच सकेंगे। हरियाणा सरकार ने कहा कि

हरियाणा में कब से होगी लागू?

2024-25 के लिए रबी फसलों के लिए प्रति एकड़ औसत उत्पादन की सीमा बढ़ा दी है, जिससे किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अधिक फसल बेच सकेंगे। ये राहत संशोधित सीमा 2025-26 के रबी खरीद सीजन में लागू हो जाएगी।  इस ऐलान के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि, इस फैसले के बाद अब किसानों को प्रति एकड़ ज्यादा पैदावार होने से फसल बेचने में परेशानी नहीं आएगी

ज्यादा पैदावार से भी फायदा

एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि इस कदम से सीधे तौर पर हरियाणा के उन किसानों को फायदा होगा, जो पहले से तय सीमा से ज्यादा पैदावार की वजह से न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर अपनी फसल नहीं बेच पा रहे थे। सरकार की ओर से गठित समिति ने रबी फसलों के लिए उत्पादन सीमा में बदलाव की सिफारिश की थी, इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बढ़ी हुई सीमा को मंजूरी दे दी है।

किन-किन फसलों पर होगा लागू ?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ये फैसला हरियाणा में उगाई जाने वाली 5 फसलों पर लागू होगा। जिसका फायदा प्रदेश के किसानों को होगा।  जौ की फसल उत्पादन सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 16 क्विंटल प्रति एकड़ किया गया। चने का औसत उत्पादन सीमा 5 क्विंटल से बढ़ाकर 6 क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया गया। सूरजमुखी का उत्पादन सीमा 8 क्विंटल से बढ़ाकर 9 क्विंटल प्रति एकड़। मूंग की फसल का औसत उत्पादन सीमा बढ़ाते हुए 3 क्विंटल से 4 क्विंटल प्रति एकड़ किया। मसूर का औसत उत्पादन जो अभी तक फिक्स नहीं था उसको प्रति एकड़ 4 क्विंटल तय किया।

बजट में भी किसानों को विशेष पैकेज

प्रदेश सरकार का ये फैसला रबी सीजन 2025- 26 में प्रभावी होगा। गौरतलब है कि सीएम नायब सैनी ने बताया कि बजट के लिए प्रदेश के किसानों से सुझाव मांगे गए थे। तब कई किसानों ने सरकार के सामने यह मांग रखी थी, जिसके बाद उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया था कि, वो जल्द ही उनकी समस्याओं को दूर करेंगे। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2025- 26 के बजट में किसानों के लिए विशेष पैकेज भी रखा जाएगा।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago