अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में होली खेलने की मिली अनुमति, विरोध के बाद मानी मांग

लंबे विवाद के बाद आखिरकार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने कैंपस में होली खेलने की इजाज़त दे दी है। दरअसल अब AMU का NRSC हॉल 13 और 14 मार्च को होली खेलने के लिए खुला रहेगा। इससे पहले एएमयू प्रशासन ने ये कह कर परमिशन नहीं दी थी कि कोई नई पंरपरा शुरू नहीं की जाएगी। वहीं, स्टूडेंट का कहना था कि जब रोज़ा इफ़्तार, मोहर्रम से लेकर ओणम तक मनाई जाती है, तो फिर होली क्यों नहीं?

AMU ने होली खेलने की मांग को किया अस्वीकार

बता दें कि बुधवार को होली के कार्यक्रम को लेकर अनुमति मांगी गई थी। लेकिन AMU प्रशासन ने कथित तौर पर इस मांग को अस्वीकार कर दिया था। हांलाकि अब NRSC हॉल उन छात्रों के लिए दो दिनों तक खुला रहेगा जो होली खेलना चाहते हैं। बाकी AMU परिषद में कहीं भी होली खेली जा सकती है।  NRSC हॉल के प्रोवास्ट बीबी सिंह ने बताया 2 दिन होली खेलने पर कोई पाबंदी नहीं है। सिर्फ एएमयू के छात्र होली खेल सकते हैं।

विवाद के बाद होली खेलने की मिली अनुमति

इससे पहले यूनिवर्सिटी में होली खेलने पर रोक लगाए जाने के फैसले का काफी विरोध भी देखने को मिला था। हिन्दू छात्रों ने AMU प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि AMU को सभी धर्मों का सम्मान रखते हुए उनके कार्यक्रम को अनुमति दी जानी चाहिए। AMU प्रशासन ने अब साफ कर दिया है कि कोई कहीं भी होली खेल सकता है।

मौलाना शहाबुद्दीन ने किया विरोध

वहीं अब बरेलवी मौलाना शहाबुद्दीन ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मुस्लिम छात्र ज्यादा है इसलिए वहां होली खेलने की मांग करना सही नहीं है।  वहां पर होली नहीं खेलना चाहिए।

BJP सांसद सतीश गौतम ने बढ़ाया विवाद

वहीं दूसरी ओर अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होली मनाने संबंधी विवाद को यह कह कर और बढ़ा दिया था कि ‘कोई भी किसी को एएमयू परिसर में होली मनाने से नहीं रोक सकता।’ यह विवाद तब शुरू हुआ जब हिंदू संगठनों के सदस्यों ने एएमयू प्रशासन पर हिंदू छात्रों को परिसर में ‘होली मिलन’ समारोह आयोजित करने की अनुमति न देने का आरोप लगाया। गौतम ने इस विवाद को और बढ़ाते हुए कहा, ‘किसी भी जगह होली खेलने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है।’

छात्र अखिल कौशल ने मांगी थी अनुमति

बता दें कि एएमयू में क़ानून की पढ़ाई करने वाले छात्र अखिल कौशल ने सबसे पहले लिखित में कैंपस में होली खेलने की इजाज़त मांगी थी। लेकिन पहले AMU प्रशासन ने उन्हें मना कर दिया था।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

9 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

9 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

9 hours ago