उत्तराखण्ड

हरिद्वार:गंगा में बहने से बाल-बाल बचे कबड्डी स्टार, पहले बोले: “मैं रोहतक में हूं, बाद में मानी सच्चाई”, उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

हरिद्वार:गंगा में बहने से बाल-बाल बचे कबड्डी स्टार

पूर्व भारतीय कबड्डी कप्तान और हरियाणा BJP नेता दीपक हुड्डा हाल ही में हरिद्वार पहुंचे थे…. जहां वे गंगा में बहने से बाल-बाल बचे। ये घटना उस समय सामने आई, जब उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि, कैसे उनकी PAC टीम ने एक “स्टार कबड्डी खिलाड़ी” को गंगा से रेस्क्यू किया।

हालांकि, इस वीडियो के सार्वजनिक होते ही दीपक हुड्डा ने पहले इस पूरे मामले से इनकार किया और कहा कि, वो रोहतक में हैं, लेकिन बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि वीडियो उन्हीं का है, और ये एक दुर्घटनावश हुआ हादसा था।
घटना 23 जुलाई 2025 की सुबह की बताई जा रही है। दीपक हुड्डा महाशिवरात्रि के मौके पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। स्नान के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। गनीमत ये रही कि, मौके पर तैनात उत्तराखंड पुलिस और PAC के जवानों ने उन्हें समय रहते रेस्क्यू कर लिया।

हालांकि, जब एक निजी न्यूज चैनल ने शाम 5 बजे दीपक हुड्डा से इस वीडियो को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, “मैं तो रोहतक में ही हूं, BJP मंडल अध्यक्षों की मीटिंग में हूं। वीडियो में जो व्यक्ति है, वो मैं नहीं हूं।” उन्होंने यहां तक कहा कि, उन्होंने उत्तराखंड पुलिस से भी बात कर दी है कि, वीडियो में दिख रहा शख्स कोई और है।

रात करीब 8 बजे जब दीपक हुड्डा रोहतक स्थित अपने घर लौटे, तो उन्होंने मीडिया से बातचीत में स्वीकार किया कि, गंगा में बहने वाला शख्स वही थे। उन्होंने कहा कि, “महाशिवरात्रि के मौके पर मैं सुबह गंगा स्नान करने गया था। वहां स्नान करते समय मेरा पैर फिसल गया और मैं बहने लगा। सौभाग्यवश, उत्तराखंड पुलिस ने मुझे बचा लिया।”

दीपक ने आगे कहा कि, “हादसा किसी के साथ भी हो सकता है। मां गंगा और भोले बाबा का आशीर्वाद है कि, मैं आज जीवित हूं। उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद करता हूं।”

उत्तराखंड पुलिस की ओर से साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि, दीपक हुड्डा गंगा के बीचोंबीच एक बोट से लटके हुए हैं, और PAC टीम के जवान उन्हें बोट में खींचने की कोशिश कर रहे हैं। रेस्क्यू टीम के जवान लगातार उनसे हालचाल पूछते हुए उन्हें सुरक्षित किनारे ले जाते हैं।

जैसे ही बोट किनारे पहुंचती है, वहां मौजूद लोगों की भीड़ उन्हें देखकर राहत की सांस लेती है। वीडियो में दीपक बेहद डरे और घबराए हुए नजर आते हैं।

पुलिस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,
“हरिद्वार में PAC टीम की ओर से स्टार कबड्डी खिलाड़ी को गंगा में बहने से बचाया गया। रेस्क्यू सफल रहा। खिलाड़ी सुरक्षित हैं और उन्होंने उत्तराखंड पुलिस को धन्यवाद कहा।”

दीपक हुड्डा सिर्फ एक खिलाड़ी ही नहीं बल्कि एक राजनीतिक शख्सियत भी हैं। उन्होंने फरवरी 2024 में बीजेपी जॉइन की थी और रोहतक की महम विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था, हालांकि वे कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी से हार गए थे।

इसके अलावा, दीपक का व्यक्तिगत जीवन भी विवादों में रहा है। मार्च 2025 में उनकी पत्नी और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर स्वीटी बूरा ने उन पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाकर FIR दर्ज करवाई थी। जवाब में दीपक ने भी स्वीटी और उनके परिवार पर संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस पूरे विवाद के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

इस घटना के बाद दीपक हुड्डा की पहले की बचकानी सफाई को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि एक जनता के सामने जिम्मेदार पद पर रहने वाले व्यक्ति को सच छिपाना नहीं चाहिए। वहीं, कुछ लोग उनके जीवन की गंभीरता और मानसिक तनाव को भी समझने की अपील कर रहे हैं।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

2 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

4 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago