फ़ूड

खाना है स्प्रिंग रोल, देख लो ये रेसिपी

खाना है स्प्रिंग रोल, देख लो ये रेसिपी

हांजी, मेरे चटोरे दोस्तों, स्नैक्स तो सभी को पसंद होता है। बच्चे हों या बड़े, हर कोई सुबह का नास्ता या शाम का नास्ता चटपटा, टेस्टी और रोज से कुछ अलग खाने की इच्छा रखता है।

ऐसे में रोज क्या अलग और स्वादिष्ट बनाएं, इसे लेकर महिलाएं कन्फ्यूज रहती हैं। स्नैक्स में हमेशा ऐसी डिश को शामिल करें जो रोज के रूटीन खाने से अलग हो।

उसका स्वाद भी लाजवाब होना चाहिए ताकि परिवार में सभी खुश होकर उसे खा सकें। अगर आपको स्नैक्स में ऐसी डिश मिल जाए जो आपको सिर्फ बाहर ही खाने को मिलती है तब तो मजा ही आ जाए।

ऊपर से अगर डिश का स्वाद किसी रेस्टोरेंट की डिश जैसा हो तो क्या कहने। तो आज मैं स्प्रिंग रोल बनाने की रेसिपी लेकर आई हूं, जो खाने में बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद है।

तो सबसे पहले मैं आपको बताऊंगी कि,

स्प्रिंग रोल बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री की जरूरत होगी

स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सामग्री

आधा कप मैदा

बेकिंग पाउडर

नमक स्वादानुसार

एक चौथाई दूध

तेल

एक कप

बारीक कटा हुआ पत्ता गोभी

बारीक कटा हुआ प्याज

एक कप बारीक कटा हुआ गाजर

चार कलियां लहसुन

एक छोटा चम्मच सोया सॉस

एक बड़ा चम्मच आटा पानी में घुला हुआ

काली मिर्च

फ्राई करने के लिए तेल।

स्प्रिंग रोल बनाने की रेसिपी

 

अब आपको बताती हूं स्प्रिंग रोल बनाने की रैसिपी के बारे में…

स्टेप 1 : स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और बेकिंग पाउडर को अच्छे से मिला लीजिए। फिर पानी या दूध से उसे गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा मुलायम गूंथे।

स्टेप 2: गूंथे हुए आटे को एक घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि वह अच्छे से फूल जाए।

स्टेप 3: स्टफिंग बनाने के लिए पैन में तेल गरम करें। उसमें लहसुन और कटे हुए प्याज डालें। प्याज को तब तक भूनें जब तक वह गुलाबी रंग का न हो जाए। अब पत्ता गोभी, गाजर डालकर दो से तीन मिनट अच्छे से चलाएं। जब सब्जियां हल्की गलने लगें तो उसमें सोया सॉस, काली मिर्च और नमक मिला लीजिए। पकने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए। आपके स्प्रिंग रोल की स्टफिंग तैयार हो गई।

स्टेप 4: रोल तैयार करने के लिए सबसे पहले गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बना ले और फिर रोटी की तरह बेल लें। अब एक पैन में इस रोटी को दोनों तरफ तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेक लीजिए।

स्टेप 5: सिंकी हुई रोटी या स्प्रिंग रोल की शीट को कटर या चाकू की मदद से चौकोर आकार में काट लीजिए। इसी तरह सारी शीट को काट कर तैयार कर लीजिए।

स्टेप 6: अब इन रैपर में पर सब्जियों वाली स्टफिंग भर दीजिए।

स्टेप 7: इसे राउंड में मोड़ कर दोनों किनारों पर आटे का घोल लगाकर अच्छी तरह से अपने स्प्रिंग रोल शीट को सील कर दीजिए। इस बात का ध्यान रखें कि ये अच्छी तरह से सील हो जाए ताकि फ्राई करते समय अंदर की स्टफिंग बाहर निकलकर तेल में न मिले और न ही तेल अंदर भरे।

स्टेप 8: पैन में तेल गर्म करके उसमें रोल को अच्छे से फ्राई कर लीजिए। जब वह सुनहरे रंग का होने लगे तो तेल से निकाल लीजिए। आपके गरमा गरम स्प्रिंग रोल तैयार हैं। इन्हें स्पाइसी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

 

Ritika Bhardwaj

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago