Categories: दिल्ली

सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च किया ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान, WHATSAPP नंबर किया जारी

WhatsApp Campaign Kejriwal Ko Aashirwad: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने शुक्रवार को एक व्हाट्सएप अभियान शुरू किया और लोगों से अपने पति का समर्थन करने की अपील की। 8297 324 624 नंबर देते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मैं आपको व्हाट्सएप नंबर दे रही हूं। आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं जिसका नाम है ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’। इस नंबर पर आप अरविंद को आशीर्वाद या कोई भी अन्य संदेश दे सकते हैं।

डिजिटल प्रेस वार्ता में सुनीता केजरीवाल ने व्हाट्सएप के जरिए समर्थन मांगने के लिए लोगों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा, “आपने अरविंद को अपना भाई, अपना बेटा कहा है, क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब साथ मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे। आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं जिसका नाम है ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’। इस नंबर पर आप अपने अरविंद को आशीर्वाद दे सकते हैं। आप अपनी शुभकामनाएं भेज सकते हैं, आप अपनी प्रार्थनाएं अरविंद केजरीवाल को भेज सकते हैं या फिर कोई और संदेश भेजना चाहे तो वह भी भेज सकते हैं।”

केजरीवाल की पत्नी का कहना है कि कई माता और बहनों ने अपने अरविंद के लिए मन्नत मांगी है, आप चाहे तो वह भी लिख कर भेज सकते हैं। लोगों ने मुझे फोन कर बताया कि कई माता बहनों ने अरविंद केजरीवाल के लिए व्रत रखे हैं, आप यह सब बातें लिखकर इस व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं। सुनीता का कहना है कि इसके अलावा भी यदि कुछ और बात आपको लिखकर भेजनी है तो वह भी आप इस नंबर पर भेज सकते हैं। एक-एक मैसेज उन तक पहुंचेगा।

केजरीवाल की पत्नी ने कहा कि वह सबके मैसेज उनको जेल में देकर आएंगी। सुनीता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि मैसेज देने के लिए आपको आम आदमी पार्टी का होना जरूरी नहीं है। आप किसी भी पार्टी से हों, आप अपना संदेश केजरीवाल को भेज सकते हैं।

उन्होंने अपील की कि सभी महिलाएं, युवा, बच्चे, अमीर, गरीब अरविंद को कुछ न कुछ संदेश जरूर लिखें। इसके साथ ही सुनीता केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि इस व्हाट्सएप नंबर का भी खूब प्रचार करें। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने धनशोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और गुरुवार को एक अदालत ने ईडी की उनकी हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ा दी।

 

admin

Recent Posts

CG में ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ को मिलेगी रफ्तार, 2.45 लाख महिलाएं करेंगी पौधारोपण

बालोद. छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य पहली बार 30 जुलाई को…

57 minutes ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सहयोग से देश की एकमात्र मासिक कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच…

58 minutes ago

थाना निशातपुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कुख्यात 10000/-रुपये का इनामी बदमाश काला उर्फ नजफ ईरानी गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा…

2 hours ago

होमस्टे को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन और वन विभाग मिलकर कार्य करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

होमस्टे को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन और वन विभाग मिलकर कार्य करें : मुख्यमंत्री…

2 hours ago

उच्च न्यायालय के आदेश के पालन हेतु दल गठित, 27 जुलाई को स्थल निरीक्षण

ग्वालियर। उच्च न्यायालय, खंडपीठ ग्वालियर के एक आदेश के अनुपालन में एक महत्वपूर्ण दल का…

2 hours ago

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग, मचा हड़कंप; पुलिस और दमकल की टीम मौके पर

रायपुर. राजधानी रायपुर के जेल रोड स्थित भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मंगलवार को…

2 hours ago