पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि ब्रेक खराब होने के चलते बुनेर जिले के पहाड़ी इलाके में एक पिकअप ट्रक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।
पुलिस ने कहा कि वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से फिसल गया, जिसमें सवार पांच महिलाओं और दो बच्चों सहित एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना में, कबिलाई कुर्रम जिले में एक कोयला खदान के अचानक ढह जाने से एक ही परिवार के चार खनिकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक खनिक स्वात जिले के रहने वाले थे।
पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…
हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…
गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में…
अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…
राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…