संसद का मानसून सत्र जारी है और मंगलवार को एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में अहम चर्चा होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे इस बिल पर बहस शुरू हो सकती है। कई दिनों से जारी हंगामे के बाद आज सदन में सामान्य कामकाज शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसी बीच संसद पहुंचे पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव अपने अलग अंदाज की वजह से चर्चा में आ गए। वह माथे पर मेडिकल पट्टी लगाए और हाथ में लाठी लेकर संसद पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह छात्रों के समर्थन और उन पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध का प्रतीक है।
संसद पहुंचने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग किया जा रहा है। उनका आरोप था कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ सख्ती की गई और सरकार को भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने के बजाय छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि मिथिला पाग सम्मान का प्रतीक है और इसका सम्मान बनाए रखा जाना चाहिए। उनके अनुसार, उनका यह प्रदर्शन छात्रों पर हुई कार्रवाई और बिहार में पुलिस के रवैये के खिलाफ एक सांकेतिक विरोध है।
सरकार सोमवार को भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा शुरू कराना चाहती थी, लेकिन विपक्ष ने छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए विरोध किया। इस कारण लोकसभा की कार्यवाही कई बार बाधित हुई और बिल पर चर्चा नहीं हो सकी।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सरकार और विपक्ष से बातचीत कर गतिरोध खत्म करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि संसद का उद्देश्य नारेबाजी नहीं, बल्कि कानूनों पर चर्चा करना है। सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद मंगलवार को बिल पर चर्चा कराने पर सहमति बनी है।
यह संशोधन विधेयक पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 को और सख्त बनाने के लिए लाया गया है। सरकार का कहना है कि इस कानून के जरिए संगठित तरीके से होने वाले पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और नकल माफिया पर पहले से अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते…
दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री…
पेपर लीक और शिक्षा सुधार को लेकर संसद में जारी गतिरोध के बीच सांसद सायोनी…
जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को बिहार बंद और छात्र आंदोलन के…
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगभग दो सप्ताह से जारी ईरान पर सैन्य हमलों को…