देश

CJP प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस की सख्ती, चार बड़ी कंपनियों को नोटिस

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने दुनिया के चार प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook, Instagram, YouTube और X को नोटिस जारी किया है।

पुलिस का आरोप है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर प्रदर्शन से जुड़े हजारों फर्जी पोस्ट, एडिटेड तस्वीरें और डीपफेक वीडियो शेयर किए गए। इन पोस्ट्स के जरिए कथित तौर पर झूठी जानकारी फैलाकर लोगों को भड़काने और माहौल खराब करने की कोशिश की गई।

फर्जी कंटेंट हटाने के निर्देश

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO (Intelligence Fusion and Strategic Operations) यूनिट ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सोशल मीडिया कंपनियों से ऐसे सभी विवादित पोस्ट, वीडियो और अकाउंट्स को जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन हैंडल्स की जानकारी भी मांगी गई है, जो कथित रूप से भ्रामक और आपत्तिजनक कंटेंट साझा कर रहे थे।

लगातार मिल रही थीं शिकायतें

पुलिस के अनुसार, CJP प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर आम लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर संदिग्ध पोस्ट, वीडियो और अकाउंट्स की पहचान की गई। जांच एजेंसियां अब ऐसे कंटेंट की निगरानी कर रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो सकती है।

कानूनी कार्रवाई की तैयारी

दिल्ली पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया कंपनियों को भेजे गए नोटिस का उद्देश्य ऐसे कंटेंट को हटाना और उसके पीछे मौजूद लोगों की पहचान करना है। यदि जांच में किसी व्यक्ति या संगठन की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी खबर, फोटो या वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें और अफवाहों से बचें।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

Uttarakhand News: गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर CM धामी का फोकस, नवनिर्वाचित सहकारी बैंक अध्यक्षों को दिया पारदर्शिता और जनहित का मंत्र…..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न जिला सहकारी बैंकों…

12 hours ago

Uttarakhand News: गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर CM धामी का फोकस, नवनिर्वाचित सहकारी बैंक अध्यक्षों को दिया पारदर्शिता और जनहित का मंत्र…..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न जिला सहकारी बैंकों…

12 hours ago