Categories: विदेश

सीरियल में किया निकाह तो असल जिंदगी में भी माने जाएंगे कपल, मौलाना के बयान पर मचा घमासान

पाकिस्तान में इस समय मौलाना के बयान को लेकर घमासान छिड़ी हुई है. मौलाना ने सिलियल में होने वाले निकाह को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तानी ड्रामों (सीरियल्स) में एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के बीच होने वाला निकाह असल जिंदगी में भी वैलिड यानि असल में उन्हें कपल माना जाएगा. मौलाना के इस बयान के बाद अब सोशल मीडिया में बहस छिड़ी हुई है.

बयान की मिली-जुली प्रतिक्रिया:
मौलाना के बयान पर खूब प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है. लोग सोशल मीडिया पर ड्रामा में निकाह किए एक्टर्स और एक्ट्रेसेस को मुबारकबाद भी दे रहे हैं. मौलाना के बयान पर पाकिस्तानी इंडस्ट्री में काम करने वाली हस्तियों ने भी टिप्पणी की है.

सीरियल में होने वाला निकाह काल्पनिक:
मौलाना के बयान पर एक्ट्रेस और मॉडल नादिया हुसैन ने अपनी चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि टेलीविजन ड्रामों में होने वाले निकाह पूरी तरह से काल्पनिक हैं. ऐसी शादियों में फर्जी नाम, गवाहों और साइन का इस्तेमाल किया जाता है, जो इस्लामिक शादी को नहीं दर्शाते हैं. सीरियम में होने वाले निकाह का इस्लामिक निकाहों के रीति-रिवाजों से इनका कोई लेना-देना नहीं है. मौलाना की बात सुनकर लोगों ने फवाद खान और माहिरा खान को बधाई देना शुरू कर दिया है, जिनकी शादी सीरियल पर हुई है.

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

4 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

6 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

7 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

7 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

7 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

8 hours ago