देश की जानी मानी विस्तारा एयरलाइन कंपनी विस्तारा मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। कंपनी पायलट्स की कमी से जूझ रही है। बीते 72 घंटे में विस्तारा ने अपनी 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कंपनी को इसके बारे में विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। बता दें कि इसी साल जनवरी में नागरिक उड्डयन निदेशालय ने एयरलाइन कंपनियों के लिए नया नियम लागू किया था। इसमें एयरलाइन कंपनियों को उड़ानों में होने वाली देर के बारे पैंसेजर्स को रियल टाइम जानकारी देने के लिए कहा गया था।
मंगलवार सुबह 38 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल
मंगलवार की सुबह विस्तारा एयरलाइन ने मुंबई, दिल्ली और बेंगलूरु से अपनी 38 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी। वहीं, सोमवार को इसने करीब 50 और इससे एक दिन पहले यानी कि रविवार को करीब 150 उड़ाने रद़्द कर दी थी। विस्तारा ने बड़ी संख्या में अपनी फ्लाइट्स कैंसिल करने पर बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि क्रू के उपलब्ध नहीं होने समेत कई कारणों से बीते कुछ दिनों में बड़ी संख्या में हमारी फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। वहीं,कुछ उड़ानों में देरी भी हुई है।
स्थिति को संभालने में जुटी विस्तारा
कंपनी ने कहा कि वह इस स्थिति को संभालने में जुटी है। इसकी वजह से ही कुछ फ्लाइट्स ऑपरेशन रोक दी गई हैं और घरेलू रुट पर चौड़े बॉडी वाले विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जल्द ही पूरे क्षमता के साथ सेवाएं शुरू होंगी। टीमें इस बात के लिए काम कर रही हैं कि पैसेंजर्स को कम से कम असुविधा हो। कुछ घरेलू रुट पर कंपनी फिलहाल बोइंग 787 ड्रीमलाइनर का इस्तेमाल कर रही है, ताकि एक बार में ज्यादा से ज्यादा पैसेंजर्स को बिठा कर सफर कराया जा सके।
आखिर क्यों हुई विस्तारा में पायलट की कमी?
मीडिया के वर्ग में आई खबरों के मुताबिक, विस्तारा ने हाल ही में अपने पायलट्स के नया सैलरी स्ट्रक्चर तैयार किया है। विस्तारा और एयर इंडिया के मर्जर से पहले सभी पायलट्स को मेल पर यह सैलरी स्ट्रक्चर भेजा गया है। पायलटों से कहा गया है कि वे शॉर्ट नोटिस पर इस पर साइन करें। अगर वह इस पर साइन नहीं करते हैं तो मर्जर में शामिल नहीं किया जाएगा। कथित तौर पर इसी बात को लेकर पायलट नाराज हैं और छुट्टी पर चले गए हैं।
अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…
आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…
केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने भूख हड़ताल (अनशन) को समाप्त…
सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने 28 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर…